back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की हिरासत तीन दिन बढ़ी

Delhi excise scam: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता की ईडी हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता की ईडी हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने ये आदेश दिया।

कविता के भतीजे के यहां छापे मारे जा रहे हैं

सुनवाई के दौरान आज ईडी की ओर से पेश वकील जोहेब हुसैन ने कविता की पांच दिनों की हिरासत बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। कविता ने सौ करोड़ की हेराफेरी की। कविता के मोबाइल डाटा का परीक्षण किया गया और फोरेंसिक रिपोर्ट से आमना-सामना कराया गया जिससे पता चला कि कविता ने जांच के दौरान डाटा डिलीट किया। हुसैन ने कहा कि के कविता के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। कविता के भतीजे के यहां छापे मारे जा रहे हैं। उनके भतीजे की जानकारी पाने के लिए समीर महेंद्रू से पूछताछ करने की कोर्ट से अनुमति देने की मांग की है।

जमानत दायर करने में न्यायिक हिरासत या ईडी हिरासत से कोई फर्क नहीं पड़ता

पेशी के दौरान के कविता की ओर से पेश वकील नीतेश राणा ने कहा कि कविता से दस्तावेज ईडी हिरासत में कैसे मिलेंगे। इसके लिए जमानत की जरूरत होगी। पहली पेशी के दौरान हमने दलीलें दी थीं। तब हुसैन ने कहा कि वो दलीलें खारिज कर दी गई थीं। जमानत दायर करने में न्यायिक हिरासत या ईडी हिरासत से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने जमानत याचिका दायर किया जिस पर ईडी जवाब दाखिल करेगी।

16 मार्च को कोर्ट ने कविता को 23 मार्च तक की ईडी हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई के मामले में बुचीबाबु को 6 मार्च 2023 को जमानत मिली थी

इस मामले में सीबीआई ने कविता के सीए बुचीबाबु गोरांटला को 8 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बुचीबाबु को शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका निभाने और हैदराबाद स्थित थोक व खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मामले में बुचीबाबु को 6 मार्च 2023 को जमानत मिली थी।

कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं

ईडी के मुताबिक इंडोस्पिरिट्स के जरिए 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो समन भेजा था, लेकिन कविता ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं हुईं जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका और रणवीर ने पहली बार दिखाई बेटी दुआ सिंह की प्यारी तस्वीर, क्यूटनेस में राहा कपूर को भी दी टक्कर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जिन्होंने पिछले साल बेटी दुआ सिंह के माता-पिता बनने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...