back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: यात्रीगण ध्यान दें ! 26 जनवरी को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, इन लोगो को मिलेगी मुफ्त यात्रा

Delhi News: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे शुरू होगा। जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट होंगे, उनको मुफ्त सेवा...

नई दिल्ली, (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे शुरू होगा। इसके अलावा, जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट होंगे, उनको मुफ्त सेवा दी जाएगी।

26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 4 शुरू

डीएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह देखने जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुई 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

यह लोग कर पाएंगे दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा

सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। इसके बाद सभी सेवाएं अन्य दिनों की तरह सामान्य समय पर चलेंगी। इसके अलावा, जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट होंगे, उनके लिए एक विशेष कूपन जारी किए जायेंगे। इस कूपनों को दिखा कर यात्री मेट्रो में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, जो यात्री कूपन से यात्रा करेंगे वह दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से ही बाहर निकल सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाओं के अंदर नियमित घोषणाएं की जा रही हैं

साथ ही जिन यात्रियों के पास ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट पर 1 से 9 और वी1 और वी2 लिखा होगा, उन्हें उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर उतरने की सलाह दी गई है। वहीं, जिन पर 10 से 24 और वीएन लिखा होगा, उन्हें केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरने की सलाह दी गई है। यात्रियों को उपरोक्त सभी जानकारियां देने के लिया दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाओं के अंदर नियमित घोषणाएं की जा रही हैं। यह दिल्ली मेट्रो द्वारा लिया गया एक अच्छा कदम है। इससे यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। जिस तरह से दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवा सुबह 4 बजे से शुरू की है, उससे दिल्ली पुलिस को भी सहूलियत मिलेगी और सभी यात्री शांति से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो सकेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...