back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! क्रिकेट फैंस को DMRC का तोहफा, विश्वकप मैच के दौरान देररात तक मिलेगी दिल्ली मेट्रो; यहां देखे डिटेल

Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने क्रिकेट विश्वकप के मैच के मद्देनजर मेट्रो के परिचालन में बदलाव किया है। मेट्रो ने अंतिम ट्रेन के समय को करीब 30 मिनट के लिए बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क(हि.स.)। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने क्रिकेट विश्वकप के मैच के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के परिचालन में मामूली बदलाव किया है। मध्य जिले में आईटीओ के पास स्थित अरुण जेटली स्टेडियम ( फिरोजशाह कोटला मैदान) में 7, 11, 15, 25 अक्टूबर और 6 नवंबर 2023 को विश्वकप 2023 के मैच खेले जाने हैं। इस दौरान दर्शकों की सुविधा देने के लिए यह बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो ने लिया 30 मिनट के लिए बढ़ाने का निर्णय

दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर बाकी में अपनी आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह स्टेडियम वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर) पर दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के पास है। मैच खत्म होने के बाद आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय को करीब 30 मिनट के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मेट्रो लाइन- पहला समय- बढ़ाया गया समय

रेड लाइन 11:00 बजे 11:30 बजे

येलो लाइन 11:00 बजे 11:35 बजे

ब्लू लाइन 10:32 बजे 11:08 बजे

ग्रीन लाइन 11:00 बजे 00:10 AM

वायलेट लाइन 10:36 बजे 11:30 बजे

पिंक लाइन 11:00 बजे 11:20 PM

मैजेंटा लाइन 11:00 बजे 11:40 बजे

ग्रे लाइन 11:00 बजे 00:30 बजे

डीएमआरसी ने दर्शकों (यात्रियों) को सलाह दी है कि वह गंतव्य तक पहुंचने के लिए केवल दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन (लाइन -6) इंटरचेंज स्टेशनों का ही उपयोग करें। डीएमआरसी ने दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मियों और ग्राहक सुविधा एजेंटों को भी तैनात करने का फैसला किया है। इसके अलावा अंतिम ट्रेन के परिचालन के समय में तात्कालिक स्थितियों के अनुरूप बदलाव भी किया जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro Timing Update: T20 वर्ल्ड कप में IND vs NAM मैच के चलते मेट्रो की आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के चलते दिल्ली मेट्रो ने 12 फरवरी को अपनी टाइमिंग में विशेष बदलाव किया है।...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...