back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में फिर ‘Kiss’ करते दिखा कपल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; भड़के लोग

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में कभी डांस, कभी झगड़े और कभी रोमांस करते हुए वीडियो वायरल होते हैं। इस बार एक और क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आयी है, जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो में कभी डांस, कभी झगड़े और कभी रोमांस करते हुए वीडियो वायरल होते हैं। इस बार एक और क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। इसमें एक कपल एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके आस-पास के लोग बेफिक्र दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।

क्या है वीडियो?

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में कुछ लोग खड़े हैं। मेट्रो चल रही है। दरवाजे के पास एक युवक और युवती खड़े हैं। युवक ने ब्लैक शर्ट पहन रखी है। दरवाजे के पास ही दोनों एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। पास में खड़े दो कपल उनकी ओर देख रहे हैं। इस दौरान किसी यात्री ने ही किस कर रहे कपल का वीडियो शूट कर लिया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो ने जारी किया नोटिफिकेशन

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी किए गये नोटिफिकेशन में कहा गया था, “अगर मेट्रो में कोई भी यात्री किसी भी तरह का अनुचित और भद्दा व्यवहार करता दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल मेट्रो पुलिस को देनी चाहिए। उनके खिलाफ मेट्रो पुलिस के कानून के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।” फिलहाल डीएमआरसी इस वीडियो की जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...