back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election Result: छपरा में सियासी जंग में कौन मारेगा बाजी ? खेसारी लाल यावद बनाम छोटी कुमारी!

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। राज्‍य की छपरा सीट हाई-प्रोफाइल प्रतिस्पर्धा से सिर्फ स्थानीय, बल्कि प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का संकेत दे दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होते ही प्रदेश की राजनीति की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर ओर उत्सुकता, तनाव और रोमांच का माहौल है, लेकिन सबसे ज्यादा राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रही है छपरा विधानसभा सीट पर, जहां मुकाबला एकदम आमने-सामने का हो चुका है। शुरुआती रुझानों में लगातार उतार-चढ़ाव ने इस सीट को राज्य की सबसे चर्चित सीटों में बदल दिया है। महागठबंधन की ओर से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एनडीए की ओर से मजबूत संगठनात्मक पकड़ वाली छोटी कुमारी के बीच सीधी टक्कर है।

छपरा चुन रहा है नई राह

छपरा की इस हाई-प्रोफाइल प्रतिस्पर्धा ने न सिर्फ स्थानीय, बल्कि प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का संकेत दे दिया है। तेजस्वी यादव ने आरजेडी की ओर से खेसारी को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है। भोजपुरी सुपरस्टार का मैदान में उतरना युवा वोटरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, वहीं छोटी कुमारी का शांत लेकिन गहरा जमीनी जुड़ाव एनडीए को मजबूती दे रहा है। दोनों खेमे पूरे आत्मविश्वास के साथ परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बतादें कि छपरा विधानसभा सीट हमेशा से सारण की राजनीति के लिए निर्णायक मानी जाती रही है। यह सीट सारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और लंबे समय से राजनीतिक दलों के लिए रणनीतिक आधार का काम करती रही है। छपरा प्रशासनिक, व्यापारिक और सामाजिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि इस बार दोनों गठबंधनों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी थी।

घाघरा तट पर बसता शक्ति केंद्र

छपरा की भौगोलिक स्थिति इसे विशेष महत्व देती है। घाघरा नदी के उत्तरी किनारे पर बसा यह शहर व्यापार, आवागमन और परिवहन का बड़ा केंद्र है। गोरखपुर-गुवाहाटी रेलमार्ग का प्रमुख जंक्शन होने के कारण यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। गोपालगंज और बलिया की ओर जाने वाली रेलवे लाइनें स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देती हैं। यही वजह है कि छपरा के मतदाता विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार को लेकर बेहद सजग रहते हैं, और हर बार की तरह इस बार भी चुनाव के दौरान इन्हीं मुद्दों पर चुनावी बहस भी केंद्रित रही।

किसके साथ जनता?

इस बार छपरा की लड़ाई दो रणनीतियों की टक्कर भी है, खेसारी लाल यादव लोकप्रियता और युवाओं के उत्साह को साथ लेकर मैदान में उतरे। छोटी कुमारी मजबूत संगठन, पार्टी संरचना और स्थानीय जुड़ाव पर भरोसा कर रही हैं। दोनों उम्मीदवारों ने पूरे प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनसभाएं, रोड शो, स्थानीय संपर्क हर स्तर पर उन्होंने मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की। अब जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, छपरा का मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। कभी खेसारी आगे होते दिखते हैं, तो कभी छोटी कुमारी बढ़त बना लेती हैं। शुरुआती रुझानों ने यह साफ कर दिया है कि जनता इस बार बड़ी सोच और तगड़ी उम्मीदों के साथ फैसला देने जा रही है।

अब निर्णायक क्षणों का इंतजार है। खेसारी की लोकप्रियता और तेजस्वी यादव का समर्थन क्या महागठबंधन को जीत दिलाएगा? या फिर छोटी कुमारी का जमीनी नेटवर्क और एनडीए की संगठन शक्ति उसे बढ़त दिलाएगी? छपरा का फैसला यह बताएगा कि बिहार का मतदाता इस बार बदलाव का समर्थन करता है या स्थायी विकास के अनुभव पर भरोसा रखता है। कुछ ही समय में तस्वीर साफ होने वाली है लेकिन इतना तय है कि छपरा का यह चुनाव आने वाले राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से प्रभावित करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories