back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विपक्ष पर बरसे पीएम, बोले- कर्पूरी ठाकुर, वीपी सिंह, लोहिया और आंबेडकर ने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के बेतिया में विपक्षी इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा मोदी का परिवार नहीं होना है।

बेतिया/नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के बेतिया में विपक्षी इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा मोदी का परिवार नहीं होना है। उन्होंने कहा कि आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर होते तो परिवारवाद के कट्टर समर्थक उनसे भी यही सवाल पूछते, जो मुझसे पूछ रहे हैं। वीपी सिंह, राममनोहर लोहिया, बीआर आंबेडकर से भी यही पूछते। इन्होंने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया।

इन्होंने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया

प्रधानमंत्री बिहार के बेतिया में 12,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने के बाद ‘विकसित भारत – विकसित बिहार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विपक्षी इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ नया भारत बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजद, कांग्रेस और इनका इंडी गठबंधन अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है। एनडीए की सरकार कह रही है कि हम हर घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं। इंडी गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के ही भरोसे है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में लालटेन का राज रहा, तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है, तो ये मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा है कि मोदी का परिवार नहीं है।” मोदी ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि उनके परिवारों को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर होते तो उनसे भी यही सवाल पूछते जो मुझसे पूछ रहे हैं। परिवारवाद के कट्टर समर्थक आज वीपी सिंह, राममनोहर लोहिया, बीआर आंबेडकर से भी यही पूछते। इन्होंने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया।

इन लोगों को इसमें भी परेशानी हो रही है

उन्होंने कहा कि बेतिया में मां सीता और लवकुश की अनुभूति है। इंडी गठबंधन के लोग जिस तरह राम और राम मंदिर के खिलाफ बातें बोल रहे हैं वो बिहार के लोग देख रहे हैं। यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा और राम मंदिर न बने, इसकी जी तोड़ कोशिश की। आज भारत अपनी विरासत और अपनी संस्कृति का सम्मान कर रहा है तो इन लोगों को इसमें भी परेशानी हो रही है।

बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया

प्रधानमंत्री ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बिहार में जंगल राज लाए, उन्होंने अपने परिवार की चिंता की। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया। जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया।” उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवान दूसरे राज्यों के दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा। किस तरह एक-एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया? मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार यहां के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया।

डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि बिहार के युवा को यहीं बिहार में रोजगार मिले

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए ने बिहार को जंगल राज और नौकरी के बदले लोगों की जमीन छीनने के दोषियों से बचाया है। उन्होंने कहा, “एनडीए की डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि बिहार के युवा को यहीं बिहार में रोजगार मिले। आज जिन हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उसके मूल में भी यही भावना है।”

आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार अपने पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना ही जरूरी है। बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकसित बिहार से जुड़े हुए कार्यों में और भी तेजी आ गई है। आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘फोटो ज्यादा, वोट कम’ – बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Prashant Kishor ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन नतीजों में...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...