back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sandeshkhali मामले में ममता पर बरसे PM मोदी, कहा- “नारी शक्ति के आक्रोश ने TMC माफिया राज को किया ध्वस्त”

West Bengal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज पश्चिम बंगाल दौरे पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। पीएम ने बारासात में आज संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों के खिलाफ ममता सरकार को घेरा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बारासात में आज नारी शक्ति अभिनंनदन कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने आज कोलकाता में देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि “आज देश की मेरी हर माता, बहनें कह रही हैं मैं हूं मोदी का परिवार।” पीएम मोदी ने संदेशखाली पर भी खुलकर ममता सरकार पर निशाना साधा।

मोदी का परिवार

बारासात में आज लोगों को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा- कोलकाता में 2014 से पहले मेट्रो का नेटवर्क मात्र 28 किलोमीटर था। आज कोलकाता मेट्रो गवाह है BJP कितनी तेजी से काम कर रही है, 2014 से इन 10 सालों में BJP ने 31 किलोमीटर मेट्रो का विस्तार किया। पीएम मोदी ने आज इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरे परिवार के बारे में पूछ रहा है, कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है। विपक्ष ने कहा इसलिए मोदी परिवारवाद के खिलाफ बोलता है।

संदेशखाली की नारियों ने दिखा दिया नारी शक्ति क्या है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संबोधन में संदेशखाली में TMC नेताओं द्वारा गरीब आदिवासी महिलाओं पर हुए अत्याचारों के खिलाफ ममता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि संदेशखाली की महिलाओं पर जब TMC नेताओं ने अत्याचार किया तब ममता सरकार ने उन महिलाओं पर भरोसा नहीं किया। इस की जगह TMC नेताओं पर भरोसा किया। संदेशखाली हिंसा के आरोपी और TMC नेता को संरक्षण दिया। इतने दिनों से आरोपी को बचाकर रखा। TMC ने घोर पाप किया। संदेशखाली में जो हुआ उसने देश का सिर शर्म से झुका दिया। आज संदेशखाली महिलाओं ने अत्याचारियों के खिलाफ आवाज उठाई। यहां तक कि कलकत्ता हाई कोर्ट से भी ममता सरकार को बार-बार झटका लगा। आज नारी शक्ति के आक्रोश ने TMC माफिया राज को ध्वस्त कर दिया। संदेशखाली की नारियों ने दिखा दिया नारी शक्ति क्या है।

ममता सरकार केंद्र के आदेशों को बंगाल में नहीं करती लागू- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि केंद्र में BJP की सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बलात्कार जैसे आरोपो में अपराधी को फांसी की सजा देने का भी कानून बनाया है। महिला पीड़िता आसानी से शिकायत दर्ज करा सके इसके लिए हेल्पलाइन जारी की है। लेकिन ममता सरकार इन नियमों को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देती। प्रधानमंत्री ने कहा- हमने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान शुरु किया। लेकिन ममता सरकार ने इसे भी बंगाल में लागू होने नहीं दिया। पश्चिम बंगाल के लोगों को हमेशा से ही केंद्र की योजनाओं से वंचित रखा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...