back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘INDIA’ गठबंधन पर नीतीश कुमार का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त…गठबंधन में रुचि नहीं

Bihar CM Nitish Kumar: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हुए विपक्ष के बने गठबंधन INDIA को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हुए विपक्ष के बने गठबंधन INDIA को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में हुई विपक्षी बैठक में INDIA गठबंधन का गठन हुआ था। लेकिन आजकल गठबंधन का कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। वो 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे व्यस्त है।

भाजपा हटाओ-देश बचाओ रैली

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की भाजपा हटाओ-देश बचाओ रैली को संबोधित कर रहें थे। जहां उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को हटाने के लिए भले भी विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए (INDIA) बन गया है लेकिन कांग्रेस की फिलहाल इसमें ज्यादा रुचि नहीं रह गयी है। कांग्रेस पार्टी इस समय विधानसभा चुनाव मे व्यस्त है।

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव

नीतीश ने कहा कि अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उसी चुनाव में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद फिर से सबको बुलाया जाएगा। इस दौरान नीतीश केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में जो लोग हैं उन्हें आजादी से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग राष्ट्रपिता बापू को भुलवाना चाहते हैं। इसलिए हमने सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया। सबसे अनुरोध किया कि जो देश का इतिहास को बदलने में लगे हैं उनके खिलाफ एक हों। इसी के बाद पटना और अन्य जगहों पर बैठक हुई और आईएनडीआईए का गठन हुआ लेकिन कांग्रेस का फिलहाल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर ध्यान है। यही वजह है कि आईएनडीआईए की कोई गतिविधि फिलहाल नहीं हो रही है।

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद फिर से होगी बैठक

नीतीश ने कहा कि तीन दिसम्बर को आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद फिर से कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव के लिए कैसे गठबंधन को एकजुट होकर आगे बढ़े उस पर चर्चा होगी। दरअसल, नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुट गए थे। उन्होंने अलग अलग राज्यों में जाकर विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। नीतीश 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को साथ लाने में सफल भी हुए थे। इसके बाद नीतीश ने जून में पटना में विपक्षी दलों की बैठक भी बुलाई थी।

विपक्ष की बैठक को कांग्रेस ने किया हाईजैक

इस बैठक के बाद विपक्षी दलों के नेता एक बार फिर बेंगलुरु में मिले थे। इस बैठक में 20 से ज्यादा दलों के नेता शामिल हुए थे। लेकिन बैठक का नेतृत्व कांग्रेस ने किया था। इस बैठक में चर्चा के बाद चर्चा के बाद गठबंधन का नाम INDIA तय कर दिया गया। हालांकि, उस वक्त नीतीश कुमार को इस नाम के पक्ष में नहीं बताया जा रहा था। इतना ही नहीं नीतीश कुमार बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले ही पटना लौट आए थे। इसके बाद मीडिया में नीतीश कुमार के नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। तब कहा जा रहा था कि जिस तरह से विपक्ष की बैठक को कांग्रेस ने हाईजैक किया, उससे नीतीश नाराज हैं। लेकिन इसके बाद मुंबई में आयोजित तीसरी बैठक में नीतीश कुमार हिस्सा लिया और इन अटकलो को विराम दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...