back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA Meeting: विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक में PM चेहरा, सीट शेयरिंग और संयोजक के नाम पर लग सकती है मुहर

Opposition Meeting in Mumbai: I.N.D.I.A. गठबंधन की आज तीसरी बैठक मुंबई में शुरू। मुंबई में ये बैठक दो दिनों तक चलेगी। इस बैठक में में 28 पार्टियों के करीब 63 नेता शामिल होने जा रहें है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देने के लिए बने विपक्षी दलों का नया गठबंधन इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की आज तीसरी बैठक मुंबई में शुरू होने जा रही है। मुंबई में ये बैठक दो दिन (31 अगस्त से1 सितंबर) तक चलेगी। इस बैठक में में 28 पार्टियों के करीब 63 नेता शामिल होने जा रही है।

इससे पहले हो चुकी है दो बैठकें

इंडिया गठबंधन के मुंबई बैठक में (I.N.D.I.A.) के लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आने की उम्मीद है। आपको बता दें इससे पहले इंडिया गठबंधन की दो और बैठके हो चुकी है। सबसे पहले यह बैठक पटना में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मेजबानी में हुई थी। इसके बाद विपक्ष की दुसरी बैठक कांग्रेस की मेजबानी में बेंगलुरु में हुई। इस बैठक में 26 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए थे।

पहले हमारे साथ 16 पार्टियां थीं, अब संख्या 28 है- संजय निरुपम

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक को लेकर कहा कि जब हमारी पटना में बैठक हुई थी, तब हमें डिटेल नहीं पता था। हमे नही पता था कि हमारा नाम क्या है? नारा क्या है? ये भी नहीं जानते थे कि गठबंधन का नाम क्या होगा। वहां हमारे साथ 16 पार्टियां थीं और दुसरी बैठक बेंगलुरु मे हुई तो हमारे पास बैठक में पार्टियों की संख्या 26 तक पहुंच गई थी। और अब ये संख्या 28 पहुंच गई है। धीरे-धीरे बीजेपी की सहयोगी पार्टियां विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगी।

मुंबई बैठक क्या होगा खास?

‘INDIA’ गठबंधन की दो दिवसीय मुंबई बैठक में कई अहम मुद्दो पर महत्त्वपूर्ण निर्णय होना है। इसमें ठबंधन के लोगो (गठबंधन चिन्ह) के साथ संयोजक के नाम का भी एलान हो सकता है। इसके साथ कोऑर्डिनेशन कमेटी पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा गठबंधन के हेड ऑफिस को लेकर बातचीत की जा सकती है। इंडिया’ गठबंधन की रैली और से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन का विचार किया जा सकता है। साथ ही गठबंधन के तले कुछ और पार्टियों को लाने की चर्चा हो सकती है और मेनिफेस्टो और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत भी होने की संभावनाएं हैं। ऐला कहा जा रहा है कि गठबंधन के झंडे को लेकर भी मुंबई बैठक में फैसला हो सकता है। बेंगलुरु बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में कौन लोग शामिल होंगे, इनका नाम मुंबई बैठक में तय किए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...