back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुलारचंद हत्याकांड मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

मोकामा विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना सिविल कोर्ट से झटका लगा है, उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है। अब वह जेल में ही रहेंगे और इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति के बाहुबली नेता और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पटना सिविल कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी हैकोर्ट के इस आदेश के बाद अनंत सिंह की जेल से बाहर आने की उम्मीदें फिलहाल खत्म हो गई हैं और उन्हें अभी बेऊर जेल में ही रहना पड़ेगा। उनके वकील अब इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।

पटना सिविल कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज की। उन्होंने जेल में रहते हुए ही मोकामा विधानसभा का चुनाव जीता। वह तीन दशक से बिहार की राजनीति में सक्रिय बाहुबली नेता। उनके वकील अब पटना हाईकोर्ट में अपील करने की तैयारी में है। 

हत्या का मामला और गिरफ्तारी

अनंत सिंह पर हत्या का आरोप बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लगा था। उन पर 30 अक्टूबर को जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप है। आरोपों के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को चुनाव के बीच से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद से वह लगातार जेल में बंद हैं।

 जेल में रहते हुए भी जीते चुनाव

अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगने और जेल जाने के बावजूद मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया और वह भारी अंतर से चुनाव जीत गए।

जेल में रहते हुए ही अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा। उनके समर्थकों और परिवार वालों ने चुनाव प्रचार संभाला। चुनाव परिणामों में अनंत सिंह ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ रही आरजेडी की वीणा देवी को 28 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।चुनाव जीतने के बाद अनंत सिंह ने राहत पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सिविल कोर्ट से उनकी याचिका खारिज हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...