नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में NDA की बंपर जीत के बाद आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं नीतीश कुमार। उनके साथ ही बीजेपी के दो नेताओं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने वाली है। शपथ ग्रहण से पहले लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि तीनों में से किसके पास कितनी संपत्ति है और कौन सबसे अमीर है। नाम और पद से बड़ा सवाल अब नेटवर्थ का है।
CM नीतीश कुमार- सबसे कम संपत्ति वाले
दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार की संपत्ति सबसे कम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेटवर्थ कुल 1.64 करोड़ रुपये है, जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। नीतीश कुमार के पास 21,052 रुपये नकदी के साथ ही तमाम बैंक खातों में करीब 60,811.56 रुपये जमा होने की जानकारी दी गई थी। वहीं उनके पास मौजूद अचल संपत्ति की वैल्यू 1.48 करोड़ रुपये बताई गई थी।
सम्राट चौधरी- करोड़ों की जमीन के मालिक
तारापुर सीट से विधायक सम्राट चौधरी की संपत्ति का खुलासा उनके चुनावी हलफनामे में हुआ था।इलेक्शन कमीशन के सामने किया था। इस हलफनामे को देखें, तो Samrat Choudhary Net Worth करीब 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके और उनके परिवार के पास 1,71,550 रुपये की नकदी, जबकि अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में करीब 27 लाख रुपये डिपॉजिट हैं।
विजय कुमार सिन्हा – संपत्ति सम्राट के बराबर, लेकिन कर्जदार
लखीसराय से जीते बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति भी करोड़ों में है। हलफनामे को देखें, तो उन्होंने अपने व परिवार के पास 1.25 लाख रुपये की नकदी, बैंक खातों में 59 लाख रुपये का डिपॉजिट, शेयर, बॉन्ड्स में 91 लाख रुपये का निवेश है. इसके अलावा बात करें, कार की तो इनके पास Mahindra SUV कार है। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। वहीं पत्नी के नाम पर टवेरा और बोलेरो जैसी कारें हैं. विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के पास 59 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी भी है। वहीं अचल संपत्ति पर नजर डालें, तो विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 16 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड, 87 लाख रुपये वैल्यू के नॉन एग्रीकल्चर लैंड, 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की कॉमर्शियल बिल्डिंग्स दर्ज हैं। इसके अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की बात करें, तो दोनों के पार 2 करोड़ रुपये के दो घर हैं।





