पूर्वी चंपारण,08 मई (हि.स.)। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन की ज्यादा किल्लत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन लगातार सभी जगह पर मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट हरसिद्धि का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि सूचना मिले थी कि ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट में तकनीकी खराबी हुई है जिसके बाद निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा खराबी को दूर करने का पूरा प्रयास जारी है इसे जल्द ही शुरू करा लिया जाएगा। थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ है लेकिन उससे ऑक्सीजन आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा । पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है ।बहुत जल्द कुछ ही देर में शुरू कर दिया जाएगा। प्लांट मजिस्ट्रेट की स्पेशल प्रतिनियुक्ति की गई है। उनके देखरेख में जिले के कई अधिकारी वहां मौजूद है जो अभिलंब चालू करा कर रिपोर्ट सौंपेंगे । हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा




