back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरिया : कोरिया के मसालों की सुगंध पहुंची सरस मेला में

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 30 हजार रूपये से अधिक के बेचे उत्पाद रायपुर / कोरिया, 04 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखण्ड भरतपुर के कोरिया महिला संकुल संगठन के अंतर्गत जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं 26 फरवरी से नोएडा हाट सेक्टर-33 ए में आयोजित सरस मेला में अपने हाथों से तैयार किये गये मसालों की सुगंध बिखेर रही हैं। सरस मेला में कोरिया जिले के उत्पादों को खरीदने प्रति लोगों में बेहद रूचि देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस मेला 26 फरवरी से 14 मार्च में संचालित किया जा रहा है। जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोरिया मसाला एवं रेडी टू इट जैसे उत्पाद तैयार किये गये हैं। इन उत्पादों के साथ समूह ने सरस मेला में भाग लिया है। स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष माया सांडे एवं सचिव सीता सरस मेला में उत्पादों के विक्रय और मेला में हुए नए अनुभवों को साझा करते हुए बताती हैं कि मसालों एवं रेडी टू इट जैसे उत्पादों के अतिरिक्त इस मेले में समूह द्वारा आगर्निक हल्दी पाउडर, जीरा फूल चावल, अचार, आटा, पापड़, नमकीन, पौष्टिक लड्डू एवं हेण्ड क्राफ्ट सामान आदि का स्टॉल भी लगाया गया है। जिसमें अभी तक 30 हजार रूपये तक के उत्पादों का विक्रय हो चुका है। हमें उम्मीद है कि लगभग एक लाख रुपये तक की आय होगी। सरस मेला में जिले का प्रतिनिधित्व करने के इस बेहतरीन अवसर के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...