back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup का फाइनल मुकाबला IND और Aus के बीच! जानें इस बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ऐसा क्यों कहा?

World Cup Final: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टीमें लगभग फाइनल हैं। अब प्रशंसकों और खेल से जुड़े लोगों की नजरें फाइनल टीमों पर है। 526 विकेट चटकाने वाले दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टीमें लगभग फाइनल हैं। अब प्रशंसकों और खेल से जुड़े लोगों की नजरें फाइनल टीमों पर है। इस बीच 526 विकेट चटकाने वाले दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज एवं ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉथन (Nathan Lyon) ने कहा कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल में पहुंचेगी।

भारतीय टीम मेरी पसंदीदा

35 वर्षीय लॉथन ने कहा-ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा लगता है जैसे फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। भारतीय टीम मेरी पसंदीदा टीम है। टूर्नामेंट में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा-दक्षिण अफ्रीका भी अपनी मजबूत बल्लेबाजी की बदौलत विपक्षी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकती है। भारतीय टीम पर पूरे देश की अपेक्षाओं का दबाव है।

भारतीय प्रशंसकों को जीत के अलावा कुछ और मंजूर नहीं

उन्होंने कहा-इनके फैंस जुनूनी होते हैं। इन्‍हें जीत के अलावा और कुछ मंजूर नहीं होता। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन है। वो जीत के लिए जोर लगाएंगे।

प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

प्वाइंट टेबल में 12 अंकों (+1.405) के साथ भारत पहले स्थान पर है। कंगारू टीम छह मुकाबलों में चार जीत एवं दो हार के बाद आठ अंक (+9.970) के साथ चौथे स्थान पर है।

कौन हैं नाथन लॉथन?

नाथन लॉथन के कॅरियर पर नजर डालें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 153 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनको 259 पारियों में 526 विकेट झटके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...