back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन है बलूच लिबरेशन आर्मी, जिसने पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक कर 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में जफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया है जिसमें 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 450 यात्रियों से भरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है। ट्रेन में सवार 6 सैनिकों की हत्या कर दी गई है, इसके साथ ही 120 यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। इस हाइजैकिंग की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए ये चेतावनी भी दी है कि अगर उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गई तो सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। ये पहली बार नहीं है जब BLA ने जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया है। इससे पहले साल 2016 में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस में दो ब्लास्ट करवाए थे। इन धमाकों में छह लोगों की मौत हुई थी और करीब 18 लोग घायल हुए थे।

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी?

बलूच लिबरेशन आर्मी एक विद्रोही संगठन है जो PoK के बलूचिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है। यह संगठन बलूचिस्तान के अलावा ईरान और अफगानिस्तान के बॉर्डर एरिया में भी एक्टिव है। यह संगठन बलूचिस्तान क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा है। BLA ईरान और पाकिस्तान के बलूच आबादी वाले इलाकों को दोनों देशों से आज़ाद करके एक स्वतंत्र देश का दर्जा दिलाना चाहता है। BLA का मानना है कि पाकिस्तान और ईरान में बलूच समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। बलूच समुदाय को उनके अधिकार दिलाने के मकसद से 90 के दशक में बलूच लिबरेशन आर्मी की स्थापना हुई थी।

बड़ी घटनाएं जिनकी जिम्मेदारी BLA ने ली

पाकिस्तान ने BLA को आतंकी संगठन का दर्जा दिया हुआ है। अमेरिका ने भी BLA को ग्लोबल टेररिस्ट ऑर्गनाइज़ेशन का दर्जा दिया हुआ है। साल 2022 में BLA ने कराची यूनिवर्सिटी में एक ब्लास्ट करवाया था। नवंबर, 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन में बम ब्लास्ट हुआ था। इस हमले में 32 लोग मारे गए थे और 62 लोग घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्लामाबाद में नमाज के वक्त मस्जिद में जोरदार धमाका, अफरा-तफरी के बीच शहर में इमरजेंसी लागू

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ।...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵