नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करके अपने आत्मविश्वास को बढ़ा लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब इस आत्मविश्वास को 19 सितंबर 2024 को भारत में होने वाले को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रयोग करने के लिए बेताब दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शंटो ने इसको लेकर कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी क्रिकेट टीम ने जिस तरह से पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन किया है, उसको भारत में भी दोहराएगी। बता दें कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से हराया था और दूसरा टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी।
हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ ये जीत बहुत मायने रखती है
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक यादगार जीत हासिल करने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ ये जीत बहुत मायने रखती है। जिसको शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं। हमें इस जीत की तलाश थी, जिसको हमारी क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत का बड़ा योगदान पेसर्स को दिया और कहा उनका प्रदर्शन शानदार था।
भारत के खिलाफ भी हमारी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करेगी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर कहा है कि भारत के खिलाफ भी हमारी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करेगी, यह टेस्ट सीरीज हमारे लिए बहुत ही अहम है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन को बहुत अच्छा अनुभव है, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये दोनों भारत में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। मेहंदी हसन मिराज ने अपनी बॉलिंग से जिस तरह 5 विकेट लिए थे, वो काफी रोचक था। हमें पूरी उम्मीद है कि वह इस तरह का शानदार प्रदर्शन भारत के खिलाफ भी करेंगे। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।





