नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और यूएई के बीच 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें परमाणु ऊर्जा, पेट्रोल को स्टोर करना, फूड पार्क के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति बनी। यूएई के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री के बीच हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय बैठक में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए ।
दोनों के बीच इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
दोनों नेताओं ने अमीरात परमाणु ऊर्जा कंपनी (ईएनईसी) और भारतीय परमाणु ऊर्जा सहयोग लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के बीच बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र संचालन और रखरखाव के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच लंबे समय के लिए एलएनजी आपूर्ति के लिए एक और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत में फूड पार्क विकास पर गुजरात सरकार और अबू धाबी डेवलपमेंटल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (एडीक्यू) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस बीच ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि प्रिंस बिजनेस फोरम में शामिल होने के लिए मुंबई जा सकते हैं।
प्रिंस के आगमन पर विदेश मंत्रालय ने किया था पोस्ट
प्रिंस के भारत आने से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया था कि भारत और यूएई ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं। हाल के सालों में, भारत और यूएई के बीच राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है।