नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 12 साल के बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन कमांडर बन गई हैं। रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनेंको ने स्टेशन की कमान विलियम्स को सौंपी है। कोनेनेंको दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज धरती पर वापस आ रहे हैं।
आपने हमें अडैपटेबल्टी सिखाई : सुनीता विलियम्स
चेंज ऑफ कमांड सेरेमनी में विलियम्स ने कहा कि ओलेग, ने हम सभी को अडैपटेबिल्टी के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। कई चीज़ें योजना के अनुसार नहीं हुईं, फिर भी आपने और टीम ने सब कुछ कर दिखाया। यह सचमुच प्रभावशाली है। आपने बुच और मुझे परिवार में शामिल कर लिया, भले ही वह मूल रूप से प्लॉन का हिस्सा नहीं था। आपने अपने सोयुज क्रू और क्रू-8 के साथ-साथ डॉन, एलेक्सी और यवोन का स्वागत किया, जिससे यह एक वास्तविक परिवार बन गया। हम इसकी सराहना करते हैं।
डिनर टेबल पर आपकी कहानियों को मिस करेंगे
उन्होंने कहा कि वो डिनर टेबल पर ओलेग और उनकी कहानियों को मिस करेंगी। लेकिन अतंरिक्ष में 1000 दिन बिताने के बाद आप वह कहानियां जुटा पाए हैं। हम आपकी सटीकता और व्यावसायिकता को याद करेंगे।
फरवरी 2025 में वापस धरती पर आएंगी विलियम्स
विलियम्स फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं। बचाव मिशन पहले से ही मोशन में है क्योंकि स्पेसएक्स क्रू-9 26 सितंबर को रात 11.30 बजे केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-40 से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च करने के लिए तैयार है।
धरती पर आने के बाद क्वारनटीन में रहेंगे अंतरिक्ष यात्री
नासा के अनुसार, “हेग और गोर्बुनोव कैनेडी में नील ए आर्मस्ट्रांग ऑपरेशंस और चेकआउट बिल्डिंग में क्वारनटीन में रहेंगे। वहां रहते हुए, वे मिशन की ड्राई ड्रेस रिहर्सल करेंगे, अपने आराम और जागने की अवधि को मिशन की आवश्यकताओं के साथ संरेखित करने के लिए स्लीप शिफ्ट करेंगे, उड़ान प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास करेंगे, साथ ही परिवार और दोस्तों को कॉल पर बात करेंगे।




