back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी को लेकर NASA ने दी बड़ी जानकारी

Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 50 दिन से फंसे हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण अंतरिक्ष में फंसे हुए 50 दिन हो गए हैं। जबकि सुनीता विलियम्स का स्पेस स्टेशन में रुकने का सिर्फ 10 दिन का ही समय था। उन्हें जल्द ही अंतरिक्ष में फंसे हुए पूरे दो महीने हो जाएंगे। वहीं अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर एक अपडेट जारी किया है। जिससे सभी की काफी उम्मीदें बढ़ गयी है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने जानकारी दी

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपडेट दिया है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 50 दिन से फंसे हुए हैं, जिनकी धरती पर वापसी की पूरी तैयारी चल रही है। लेकिन उनकी यह वापसी धरती पर कब तक होगी इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के लिए NASA पूरा प्रयास कर रहा है।

तब तक हम दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी के लिए इंतजाम कर लेंगे

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने जानकारी दी है कि अभी अंतरिक्ष यान में अगस्त के आधे महीने तक कक्षा में रहने के लिए पर्याप्त ईंधन मौजूद है। स्टीव स्टिच ने कहा कि तब तक हम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के लिए इंतजाम कर लेंगे। 

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 14 जून 2024 को वापस लौटना था, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अपनी अंतरिक्ष से वापसी को टालना पड़ा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चांद पर जाना चाहती हूं, लेकिन पति जान ले लेंगे! जानिए भारत यात्रा पर सुनीता विलियम्स ने ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। NASA की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने दिवंगत अंतरिक्ष यात्री...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...