नई दिल्ली, रफ्तार। बिहार और पूर्वोत्तर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को एक सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बिहार के सहरसा, मोतिहारी और असम जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में राजघाट और नरोरा यार्ड में इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इस वजह से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। कई ट्रेनें निरस्त करने के साथ कई के मार्ग बदले गए हैं। आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव हुए हैं।
इन ट्रेनों के बदले गए रूट
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल (ट्रेन नंबर-15529/15530), कामख्या-आनंद विहार टर्मिनल ( ट्रेन नंबर-15621/15622) और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल (ट्रेन नंबर-14009/ 14010) तीन अगस्त तक तय मार्ग से नहीं चलेंगी। इनके मार्ग में बदलाव किए जाने से ट्रेनें है। कुछ दिनों से वर्षा और संरक्षा कार्य के कारण लंबी दूरी विशेषकर पूर्व दिशा की कई ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के सुरक्षित व समय पर चलाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर संरक्षण का काम किया जा रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




