back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान में टीकाकारण न कराने वालों का वेतन रोकने के आदेश

इस्लामाबाद, 03 जून (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मुख्यमंत्री ने टीकाकरण न कराने वाले सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। सिंध प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रांत में अब तक 1,550,553 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। 1,121,000 लोगों को पहली डोज लगाई जी चुकी है जबकि 429,000 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटो में 78,799 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 57,541 लोगों को पहली डोज जबकि 21,258 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि पूरे पाकिस्तान में अब तक 79.53 मिलियन लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories