back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nepal के विदेश मंत्री का दावा- भारतीय परियोजनाओं की वजह से नेपाली युवाओं के पलायन में आई कमी

Nepal News: नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने दावा किया है कि भारत के सहयोग से बन रही परियोजनाओं के कारण विदेश पलायन होने वाले नेपाली युवाओं की संख्या में कमी आई है।

काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने दावा किया है कि भारत के सहयोग से बन रही परियोजनाओं के कारण विदेश पलायन होने वाले नेपाली युवाओं की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि 6000 मेगावाट से अधिक की पंचेश्वर परियोजना और रक्सौल-काठमांडू रेलवे परियोजना की शुरुआत होते ही पलायन होने वालों की संख्या में भारी गिरावट आएगी।

नेपाल के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार का मौका मिला है

बैतडी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री साउद ने कहा कि रोजगार के अवसर में कमी के कारण ही देश के युवा विदेश पलायन को मजबूर होते हैं। भारत के आर्थिक सहयोग से निर्माणाधीन अरूण थर्ड, अरूण सेकेंड, लोवर अरूण, वेस्ट सेती, अपर कर्णाली जैसी बड़ी जलविद्युत परियोजना से नेपाल के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार का मौका मिला है।

यह सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं को देश में ही रोजगार का अवसर दिलाये

विदेश मंत्री ने कहा कि देश में ही बड़ी परियोजनाएं चलने से युवाओं को देश में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, इसलिए उनके विदेश पलायन में कमी आई है। साउद ने कहा कि परिवार का पेट भरने के लिए युवा विदेश जाने को मजबूर होते हैं और सबसे अधिक कष्ट तब होता है जब उधर से बक्से में बन्द होकर उनका शव आता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं को देश में ही रोजगार का अवसर दिलाये।

इसके शुरू होते ही नेपाल की आर्थिक व्यवस्था का कायाकल्प हो जाएगा

विदेश मंत्री साउद ने दावा किया कि भारत के सहयोग से नेपाल में सबसे बड़ी जलविद्युत पंचेश्वर परियोजना शुरू होने वाली है। इसके शुरू होते ही नेपाल की आर्थिक व्यवस्था का कायाकल्प हो जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा कि साढ़े छह हजार मेगावाट की परियोजना में कम से कम 10 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता है।

देश में सृजित होने वाले रोजगार के अवसर को लेकर धैर्य रखें

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के सहयोग से जल्द ही बिहार के रक्सौल से काठमांडू तक रेलवे प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास होने वाला है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेंगे। उन्होंने विदेश पलायन के बारे में विचार कर रहे युवाओं से आग्रह किया कि वो देश में सृजित होने वाले रोजगार के अवसर को लेकर धैर्य रखें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sunil Thapa Passed Away: नेपाली और बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर सुनील थापा का हुआ निधन, कला जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाली और बॉलीवुड अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। नेपाली दर्शकों के बीच उन्हें राते...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...