back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sunil Thapa Passed Away: नेपाली और बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर सुनील थापा का हुआ निधन, कला जगत में शोक की लहर

नेपाली और बॉलीवुड के लोकप्रिय विलेन सुनील थापा का 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 'राते काइला' और 'मैरी कॉम' जैसे किरदार उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाली और बॉलीवुड अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। नेपाली दर्शकों के बीच उन्हें राते काइला के नाम से जाना जाता था। सुनील थापा सिर्फ नेपाली सिनेमा में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी बेहद लोकप्रिय रहे। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘मैरी कॉम’ में ट्रेनर का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

बॉलीवुड से करियर की शुरुआत

सुनील थापा ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म से की। उन्होंने 1981 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से डेब्यू किया, जिसमें कमल हासन और रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में थे। इस डेब्यू फिल्म में सुनील ने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी और इसके बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर होने लगीं।

1982 में उन्होंने ‘मशाल’ फिल्म से नेपाली सिनेमा में कदम रखा, लेकिन यह फिल्म उनके लिए ज्यादा सफल नहीं रही।

नेपाली सिनेमा में गब्बर का रोल

सुनील थापा को नेपाली सिनेमा में पहचान 7 साल बाद ‘चिनो’ फिल्म से मिली। इस फिल्म में उन्होंने राते काइला नाम के खतरनाक विलेन का रोल निभाया। इस फिल्म को नेपाली सिनेमा का ‘शोले’ कहा जाता है और सुनील थापा को ‘गब्बर’ जैसी खलनायक की छवि मिल गई। इसके बाद वह नेपाली सिनेमा में विलेन के आइकॉन बन गए।

मैरी कॉम में प्रेरणादायक ट्रेनर

2014 में सुनील थापा ने ‘मैरी कॉम’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के ट्रेनर का किरदार निभाया। उन्होंने सख्त लेकिन प्रेरणादायक ट्रेनर के रोल में दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह रोल पहले अमिताभ बच्चन और डैनी को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में यह उनका हिस्सा बन गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल से भी नवाजा गया।

भोजपुरी सिनेमा और शिक्षा में योगदान

सुनील थापा ने भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने एवरेस्ट फिल्म एकेडमी की स्थापना की। इस एकेडमी में आने वाले विद्यार्थियों को सुनील थापा ने अभिनय, अनुशासन और समय की कद्र करना सिखाया

निधन और फैन्स की प्रतिक्रिया

सुनील थापा के निधन की खबर से उनके फैन्स में शोक की लहर है। काठमांडू पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों द्वारा उनके निधन का ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा। नेपाली और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ का जलवा कायम, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं नई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵