back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपालः ओली के हाथों में फिर कमान, विपक्षी दल बहुमत जुटाने में विफल

महीने भर के भीतर बहुमत साबित करना होगा अजीत तिवारी काठमांडू, 13 मई (हि. स.)। नेपाल के सत्ता की चाबी एकबार फिर से केपी शर्मा ओली के हाथों में आ गई है। विपक्ष के बहुमत जुटाने में असफल होने पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने ओली को एकबार फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। उनको अगले 30 दिनों में बहुमत साबित करना होगा। वहीं तमाम राजनीतिक उठापटक के बाद भी विपक्षी दल नई सरकार बनाने के लिए सदन में बहुमत जुटाने में असफल रहे। गत सोमवार को ओली के विश्वास मत खोने के बाद राष्ट्रपति ने विपक्षी दलों को गुरुवार रात तक सरकार गठन की समय सीमा तय की थी, लेकिन राजनीतिक धड़ों के बीच आपसी गुटबाजी के कारण इन लोगों के बीच सरकार बनाने को सहमति नहीं बन सकी। इसके साथ ही केपी शर्मा ओली फिर से प्रधानमंत्री बन गए। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाल कांग्रेस मंगलवार को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने का निर्णय लिया था, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच सहमति कायम नहीं होने के कारण वो सरकार नहीं बना सके। इसका कारण महंत ठाकुर की अगुवाई वाली जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (जेएसपी-एन) का सरकार बनाने में शामिल होने से इनकार करना था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...