back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यहूदी स्थल पर भगदड़ में 45 लोगों की मौत की जांच कराएंगे नफ्ताली, आयोग को मंजूरी

यरूशलम, 20 जून (हि.स.)। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने इसी साल अप्रैल में एक यहूदी धर्मस्थल में भगदड़ से 45 लोगों की मौत के मामले की जांच कराने का फैसला लिया है। उन्होंने इसके लिए स्वतंत्र राजकीय जांच आयोग के गठन को मंजूरी भी दे दी है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को कहा कि आयोग उन बड़ी सुरक्षा खामियों का पता लगाएगा, जिनकी वजह से माउंट मेरोन में लाग बाओमर उत्सव के दौरान भगदड़ मची। आयोग के अध्यक्ष वर्तमान या पूर्व वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे व सदस्यों का चयन उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश करेंगे। उत्तरी इजराइल में 29 अप्रैल को एक उत्सव के दौरान करीब हजारों की संख्या में जुट गए थे। उस समय कोविड पाबंदियों के तहत खुले में 500 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक थी। इसके साथ ही ऐसी भीड़भाड़ को लेकर पहले से चेतावनी जारी की गई थी। उत्सव के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग संकरे रास्ते से इस पहाड़ पर स्थित धर्मस्थल पर जा रहे थे। फिसलन भरी ढलान पर भगदड़ मच गयी और इस हादसे में 45 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कम से कम 150 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की जांच की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि आयोग उन अधिकारियों की जांच करेगा, जिनके निर्णय से इस आयोजन को अनुमति मिली। बता दें कि इजरायल में 14 जून को ही नई सरकार का गठन हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories