back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी-जिनपिंग-पुतिन का महामिलन: हाथों में हाथ, नई दोस्ती का संदेश, SCO शिखर सम्मेलन में अमेरिका को सीधी चुनौती

चीन के तियानजिन में सोमवार सुबह एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। SCO शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ मिले।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। चीन के तियानजिन में सोमवार सुबह एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। SCO शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ मिले। तीनों नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात ने दुनिया को एक नया संदेश दिया कि वे अमेरिकी दबाव और दादागीरी के सामने मजबूती से खड़े हैं।

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

इस मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वीडियो में पीएम मोदी बीच में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके दोनों ओर पुतिन और जिनपिंग खड़े होकर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत कर रहे हैं। तीनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक और दोस्ताना दिखाई दी।

PM मोदी का संदेश

मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,”तियानजिन में बातचीत जारी! एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान। इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिना नाम लिए अमेरिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें अपनी विकास रणनीतियों को आपस में जोड़ना होगा। बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को उच्च गुणवत्ता के साथ लागू करना होगा। हम धमकाने वाली सोच और शीत युद्ध की मानसिकता का विरोध करते हैं।

ट्रंप के लिए संदेश?

जिनपिंग ने यह भी कहा कि आज SCO दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बन चुका है। सदस्य देशों ने सहयोग और विकास में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी-जिनपिंग-पुतिन की इस दोस्ताना मुलाकात की तस्वीरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चिंता की वजह बन सकती हैं। क्योंकि यह मुलाकात वैश्विक राजनीति में नए शक्ति संतुलन और संभावित वर्ल्ड ऑर्डर की ओर इशारा कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories