back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में राहुल गांधी के सिखों के लिए दिए बयान का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने किया समर्थन, कहा…

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के सिख समुदाय वाले बयान को जायज ठहराते हुए राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने काफी साहसी बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर जो बड़ा बयान दिया था, उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी उनपर हमलावर है। इसी बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन किया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के सिख समुदाय वाले बयान को जायज ठहराते हुए राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने काफी साहसी बयान दिया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के द्वारा की गई अलग खालिस्तान देश की मांग को सही साबित करता है।

उसके खिलाफ NIA ने भी केस दर्ज किया हुआ है

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि राहुल गांधी ने भारत में सिखों की हालात पर जो बयान दिया है, वो सिर्फ साहसिक ही नहीं है बल्कि 1947 के बाद से भारत में सिख समुदाय के साथ हो रहे अत्याचारों को भी दिखाता है। राहुल गांधी का यह बयान पंजाब की आजादी के लिहाज से सिख फॉर जस्टिस (SFJ)के रुख का भी समर्थन करता है।  

जानकारी के लिए बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में रहकर अलग खालिस्तान देश की मांग करता रहा है और इसके लिए विदेश से प्रोपेगेंडा चलाता रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के अनुसार आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंडे के अनुसार ही काम करता है। उसने भारत में भी अलग खालिस्तान देश की मांग को लेकर अपना गैरकानूनी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का काम किया था। बता दें कि उसके खिलाफ NIA ने भी केस दर्ज किया हुआ है।

क्या एक सिख के नाते वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं

राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए RSS पर आरोप लगाए थे कि RSS कुछ धर्मो, समुदायों और भाषाओँ को अन्य धर्मो की तुलना में कम आंकता है। उन्होंने कहा था कि भारत में राजनीति के लिए लड़ाई नहीं लड़ी जा रही है बल्कि लड़ाई इस बात के लिए ही लड़ी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें सबसे पहले यही समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई इस बात की है कि क्या सिख समुदाय को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं। क्या एक सिख के नाते वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵