back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान को UN में भारत ने लताड़ा, पाक PM के दावों पर भारत का जवाब, कहा- तबाह हुए रनवे जीत जैसे लगते हैं?

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के कश्मीर और सिंधु जल संधि पर बयानों की निंदा की है, साथ ही कहा, पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविर बंद करने चाहिए।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया और भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए। शरीफ ने दावा किया कि कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार मिलना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ खड़ा है और “भारत का अत्याचार” जल्द खत्म होगा।

आतंकवाद पर पाकिस्तान का दोहरा चेहरा

शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में यह दावा भी किया कि पाकिस्तान हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है। उन्होंने विदेशी समर्थित संगठनों जैसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी पर अपने देश में हमले कराने का आरोप लगाया। लेकिन भारत ने इसे पाकिस्तान की सीमापार आतंकवाद को छुपाने की कोशिश बताया है।

पाकिस्तान को भारत का जवाब, सच छिपाया नहीं जा सकता

भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शरीफ के बयानों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भाषण सिर्फ नाटक है। आतंकवाद पाकिस्तान की विदेश नीति का अहम हिस्सा है, कोई भी झूठ सच्चाई को नहीं छुपा सकता गहलोत ने पाकिस्तान के आतंकवाद प्रायोजित रिकॉर्ड की याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को सालों तक छुपाया। उसके मंत्री खुद मान चुके हैं कि वे दशकों से आतंकवादी शिविर चला रहे हैं, इस साल कश्मीर में हुए नरसंहार में पाकिस्तान-समर्थित संगठन को बचाने की कोशिश की गई।

Operation Sindoor में तबाह हुआ रनवे

पाक पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी भारत पर आरोप लगाया और झूठा दावा किया कि पाकिस्तान ने जीत हासिल की। इस पर गहलोत ने पलटवार किया, “पाकिस्तान जिसे जीत बता रहा है, वह असल में भारत के हमले में तबाह हुए एयरबेस, जले हुए हैंगर और टूटे हुए रनवे की तस्वीरें हैं। अगर पाकिस्तान को इसमें जीत दिखती है तो वे ऐसा मानते रहें। शरीफ ने भारत पर सिंधु जल संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि यह उनके लिए युद्ध जैसा है। लेकिन भारत ने साफ कहा कि उसने यह कदम पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थक रवैये के कारण उठाया है और संधि तभी बहाल होगी जब पाकिस्तान आतंकवाद रोकने के ठोस कदम उठाएगा। भारत ने यह भी दोहराया कि भारत-पाक के बीच सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं और किसी तीसरे पक्ष की दखल की कोई जगह नहीं है। यह बयान सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संदेश था, जो बार-बार भारत-पाक वार्ता में मध्यस्थता के दावे करते रहे हैं। साफ है कि UN में पाकिस्तान का कश्मीर-राग और झूठे दावे फिर से भारत की सख्त प्रतिक्रिया के बाद बेनकाब हो गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵