नई दिल्ली, हि.स.। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इजराइल में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन अजय के तहत वहां से निकालने से जुड़े ऑपरेशन अजय की तैयारियों के लिए आज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इससे जुड़ा वीडियो साझा करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय की टीम भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार है। विदेश मंत्री ने बुधवार को घोषणा की थी कि भारत इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को ऑपरेशन अजय के तहत वहां से निकलने में मदद करेगा।
‘ऑपरेशन अजय’
विदेश मंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर बीती रात कहा कि इजराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च किया जा रहा है। इसके तहत विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भारत सरकार विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विदेश मंत्रालय ने आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की
विदेश मंत्रालय में इजराइल और फिलिस्तीन में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर स्थिति पर नजर रखने और जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इसके अलावा तेल अवीव में भारतीय दूतावास और रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने भी 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है।
नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है:
1800118797 (टोल फ्री)
91-11 23012113
91-11-23014104
91-11-23017905
919968291988
तेल अवीव में भारतीय दूतावास की आपातकालीन हेल्पलाइन
972-35226748
972-543278392
रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय की आपातकालीन हेल्पलाइन
970-592916418 (व्हाट्सएप भी)
http://[email protected]
उल्लेखनीय है गाजा पट्टी से हमास आतंकियों के हमले के बाद से इजराइल फिलिस्तीन क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आतंकी हमले के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप इजराइल भी गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





