नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘कल्कि AD’ ने सिनेमाघर में दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज फिल्म में कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं इसी बीच लेखिका गरिमा ने भी फिल्म के गाने और महानायक अमिताभ बच्चन की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि, कल्कि AD में काम करना चुनौतीपूर्ण था लेकिन हमें काफी मजा आया। गरिमा ने नागार्जुन की तारीफ में कहा, ‘नाग अश्विन एक ऐसे निर्देशक है जो चीजों पर विस्तार से विचार करते हैं।’
गरिमा को नहीं मिला बात करने का मौका
एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए गरिमा ने कहा, बच्चन सर की पृष्ठभूमि कविता से जुड़ी है उनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक सम्मानित व्यक्ति रहे थे। हालांकि, गरिमा ने इस बात का अफसोस जताया है कि फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन से बात करने का मौका नहीं मिला। गरिमा ने कहा, “मुझे मिस्टर बच्चन से बात करने का मौका नहीं मिला। महानायक से हमारा गाना गवाना किसी सपने से कम नहीं है। वह फिल्म में अश्वत्थामा का महान किरदार निभा रहे हैं। एक्टर ने फिल्म की शुरुआत में हमारे शब्द गाए, जिससे अवतार के आने का संकेत मिलता है।”
गरिमा ने कल्कि में गीतों पर काम किया
बॉलीवुड में कई ऐसे गीतकार, लेखक, निर्देशक और डायरेक्टर हैं जो अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं। नाग अश्विन के बारे में गरिमा ने बात करते हुए कहा, नाग अश्विन सिनेमा में एक बहुत अलग और मौलिक आवाज लेकर आते हैं। हम वास्तव में उनके आभारी है कि उन्होंने अपनी फिल्म में हमें लिखने का मौका दिया। बता दें कि, गरिमा ने फिल्म ‘कल्कि’ में अपने शानदार गीत दिए हैं जिसमें से एक वह है जब दीपिका पादुकोण शंभाला शहर आती हैं। गरिमा ने जिन दो गीतों पर काम किया है वह फिल्म कल्कि का हिस्सा है, जिसमें से दूसरा गीत खुद अमिताभ बच्चन ने गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




