back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो जाएगी फिल्म Jaat? सातवें दिन भी नहीं चला Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर जादू

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखाया है तो वहीं अब सातवें दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल और रणदीप हुडा की फिल्म ‘जाट’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता थी इस फिल्म के लिए। लेकिन फिल्म जैसे ही रिलीज हुई हालांकि सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पाई। वहीं आप फिल्म के सातवें दिन का भी कलेक्शन सामने आया है 7 दिन में फिल्म 60 करोड़ कभी कलेक्शन नहीं कर पाई है। 

अब तक फिल्म ने किया इतना कलेक्शन 

10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट और उतार-चढ़ाव देखे गए तो वहीं आप सातवें दिन की भी रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन चार करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने भारत में अब तक 57.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देखा जाए तो अब तक फिल्म ने 60 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।

सोशल मीडिया में मिल रही तारीफ 

इस फिल्म में सनी देओल का वहीं एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म ‘जाट’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं और अपना प्यार सनी देओल को दे रहे हैं। और उनकी तारीफ भी काफी कर रहे हैं। फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ रहे रणदीप हुड्डा की भी तारीफ काफी ज्यादा हो रही है। सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा प्यार मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है।

आपको बता दें कि गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। और रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लगभग 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप-लिन की बड़ी घोषणा: जल्द होंगी खुशियों की दस्तक

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...