नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा ने बचपन से कठिन परिश्रम किया है। जब वे महज सात की थीं तब उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था। यह समय प्रियंका और उनकी मां मधु के लिए काफी कठिन था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी के बचपन से लेकर मैरिड लाइफ, जॉइंट फैमली और प्रियंका की परवरिश पर बात की। उन्होंने इन सभी के बीच अपने दामाद निक जॉनस की तारीफ करतते हुए भरपूर प्यार लुटाया।
प्रियंका को लेकर कही ये बात
मधु अपनी बेटी प्रियंका को लेकर कहा कि मैं ये सोचकर आज भी रोती हूं और खुद को दोषी महसूस करती हूं कि मैंने उसे बोर्डिंग स्कूल भेजा’। हांलाकि उन्होंने अपनी बेटे से अलग होने के दर्द के बावजूद इस मुश्किल फैसले को प्यार से लिया। वे हर वीकेंड प्रियंका से मिलने जाती थीं और उनके साथ कुछ समय बिताती थी। वह तब तक ऐसा करती रहीं, जब तक कि प्रियंका के लिए बोर्डिंग स्कूल के माहौल में ढलना और मुश्किल नहीं हो गया।
जॉइंट फैमिली ज्यादा पसंद है
मधु चोपड़ा ने इंटरव्यू में परिवार को लेकर कहा कि ‘ मेरा मानना है कि न्यूक्लियर फैमिली कांसेप्ट को खत्म कर देना ही बेहतर है। मेरे बच्चे अपनी मौसी, मामी, मामा और चचेरे भाई-बहनों के साथ खेलते हुए बड़े हुए हैं। मैं वर्किंग वुमन थी और मेरे अनुसार बच्चे को कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और मुझे जॉइंट फैमिली ज्यादा पसंद है।
दामाद निक की तारीफ करते हुए लुटाया प्यार
मधु ने अपने दामाद निक की तारीफों की पुल बांधते हुए खूब प्यार लुटाया। उन्होंने बताया कि निक एक फैमिली पर्सन हैं। वो उनकी बेटी प्रिंयका और अपनी बेटी मालती का बखूबी ध्यान रख रहे हैं। जब प्रिंयका अपने काम की वजह से बिजी होती हैं तो निक ही मालती को संभालते हैं। वे प्यारे और सम्मानजनक दामाद हैं। हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करने के साथ कई सारी बातें भी शेयर करते हैं। निक भले ही एक विदेशी है लेकिन वो हमारे कल्चर का सम्मान करते हैं।




