back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘सैयारा’ क्‍यों हुई इतनी हिट, डायरेक्‍टर मोहित सूरी ने किया खुलासा, कहा- फिल्‍म बनाते समय मैने एक सीन…

निर्देशक ने फिल्म सैयारा की सफलता और दर्शकों के प्‍यार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मोहित सूरी को ऐसा कब पता चला कि वह एक अच्‍छी फिल्‍म को डारेक्‍ट रहे है?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । डायरेक्‍टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज़ फिल्म सैयारा  2025 ने जबर्दस्‍त रिकॉड तोड़ कमाई की है। फिल्‍म रिलीज होती है बॉक्‍स ऑफिस पर छा गई थी। यह फिल्‍म सबसे सफल और पसंदीदा भारतीय फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे एक्‍टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्‍य रोल वाली यह म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म ने दर्शकों के दिलों पर राज कर गई। 

फिल्म सैयारा  ने पुराने जमाने की लव स्‍टोरी के साथ एक मॉडर्न का रोमांस दिया है। फिल्‍म में रोमांटिक लव स्‍टोरी, दिल को टच कर जाने वाला म्‍यूजिक और मुख्य स्‍टार्स के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली। मोहित सूरी की यह फिल्‍म काफी सफल रही है।

फिल्‍म सैयारा को लेकर मोहित सूरी ने किया खुलासा 

लेकिन निर्देशक ने फिल्‍म की सफलता और दर्शकों के प्‍यार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मोहित सूरी को ऐसा कब पता चला कि वह एक अच्‍छी फिल्‍म को डारेक्‍ट रहे है? उन्‍होने कहा कि उन्‍हें फिल्‍म शूटिंग के एक सीन के दौरान लगा कि वह एक ऐसी फिल्‍म बना रहे जो सिनेमाघरों में कई दर्शकों की आँखों में आँसू ला देंगी। 

एक सीन ने फिल्‍म को कर दिया हिट 

मोहित सूरी ने खुलासा किया और उन्‍होने कहा कि फिल्‍म में एक खास सीन जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी, वह था जब अनीत पड्डा के रोल में वाणी बत्रा ने अहान पांडे उर्फ कृष कपूर को ‘आई लव यू’ कहा। लेकिन उनके नाम की बजाय, उन्होंने अपने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड महेश का नाम लिया। उस दौरान कृष, उसकी हालत जानते हुए, बस मुस्‍कुरा दिए। और उसके माथे को चुभ लिया, उसकी आँखों से बस एक आँसू निकला। यही वो सीन था जिसने मोहित सूरी को एहसास दिलाया कि वह एक अच्छी फिल्म बना रहे हैं। 

उस समय मुझे लगा कि मैं एक अच्‍छा फिल्‍म बना रहा हूं

एक ब्रॉडकास्‍ट में बात करते हुए फिल्म निर्माता ने बताया, “मुझे एक महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाने के दौरान मुझे याद है, जहाँ वह उसके लिए एक और नाम (महेश) लेती है, और वह जाने से पहले उसके माथे को चूम लेता है। फिल्‍म के सीन के बाद मैं म्‍यूजिक हॉल से बाहर आया और मैनें सोचा कि ‘मुझे लगता है कि मैं एक बहुत अच्छी फिल्म बना रहा हूँ।'”

मोहित ने आगे बातचीम में कहा कि, मेरी लिए ये वो पल था जब आपको एहसास होता है कि एक्‍टर्स ने वास्तव में अपनी भूमिकाओं की ज़िम्मेदारी ली है। उन्‍होने कहा कि वे कहानी में इतने लिप्‍त और उस विषय से जुड़े हुए थे कि वे इमोशंस के विचार को एक सरल तरीके से पकड़ रहे थे। वही, इस फिल्‍म का वो सीन काफी वायरल हो रहा है जो दर्शक काफी पसंद कर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵