back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन सा था वो 1 करोड़ का सवाल जिसने KBC कंटेंस्टेंट चंद्र प्रकाश को बनाया मालामाल, क्या आपको पता है जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 16 को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। चंद्र प्रकाश इस गेम शो के विनर बने। जीत की खुशी में बिग बी ने उन्हें गले लगाया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मेगास्टार Amitabh Bachchan क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को होस्ट कर रहे हैं। 12 अगस्त से शुरू हुए इस शो के अभी तक 32 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट्स से कई मजेदार और कठिन सवाल पूछे गए। अब इस शो को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के चंद्र प्रकाश, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं वह पूछे गए सवाल का जवाब देकर सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं।

कौन है प्रकाश चंद्र

जम्मू कश्मीर के रहने वाले चंद्र प्रकाश मुश्किल भरे हालातों का सामना कर चुके हैं। चंद्र प्रकाश के हार्ट में ब्लॉकेज होने की वजह से उनकी सर्जरी करनी पड़ी, बाद में पता चला की दवाइयों का असर उनकी किडनी पर हो गया है। इसके बाद उनका प्रॉपर इलाज चला अब वह ठीक हैं। फिलहाल, चंद्र प्रकाश यूपीएससी की तैयारी में लगे हैं। इसके अलावा वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से इकोनॉमी में मास्टर्स डिग्री कर रहे हैं।

इस सवाल का जवाब देकर बने करोड़पति

चंद्र प्रकाश से बिग बी ने सवाल किया की किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम शांति का निवास है ? इसके ऑप्शंस दिए गए थे सोमालिया, ओमान, तंजानिया, ब्रुनेई। इसके बाद चंद्र प्रकाश ने इस सवाल का जवाब तंजानिया दिया और एक करोड़ रूपए जीत गए।

जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं दे पाए चंद्र प्रकाश 

चंद्र प्रकाश Kaun Banega Crorepati के शो के करोड़पति तो बन गए, लेकिन वह बिग बी के जैकपॉट सवाल से चूक गए। यह सवाल था 1587 में उत्तरी अमेरिरा में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेडे बच्चा कौन था ? इसके ऑप्शंस दिए गए थे ए- वर्जीनिया डेयर, बी वर्जीनिया हॉल, सी- वर्जीनिया कॉफी, डी-वर्जीनिया सिंक। चंद्र प्रकाश इस सवाल का जवाब इसलिए नही दे सके क्योंकि वह श्योर नही थे और सारी लाइफ लाइन पहले ही ले चुके थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...