back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KBC 17 में कार्तिक-अनन्या की मस्ती, बिग बी के मजेदार जवाबों से गूंजा सेट

KBC 17: कार्तिक का पर्सनल सवाल, अनन्या के Gen Z स्लैंग और बिग बी की ठहाकेदार मस्ती से सजा यादगार एपिसोड मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कौन बनेगा करोड़पति 17’ का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आ रहा है। इस बार शो की हॉट सीट पर बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आएंगे, जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे हैं। शो के प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बेहद चुलबुला और मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है।

कार्तिक आर्यन ने पूछा पर्सनल सवाल

प्रोमो में दिखाया गया है कि बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन मजाकिया लहजे में अमिताभ बच्चन से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सवाल पूछ बैठते हैं। कार्तिक बिग बी से पूछते हैं, “क्या जया बच्चन को आपके मोबाइल का पासवर्ड पता है?”। यह सुनते ही अमिताभ बच्चन जोर से हंस पड़ते हैं और तुरंत जवाब देते हैं, “पागल हो क्या… हम बता देंगे उनको।” बिग बी का यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं और कार्तिक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

मजेदार बातचीत ने बढ़ाया माहौल

यहीं पर बातचीत खत्म नहीं होती। कार्तिक आगे पूछते हैं कि क्या अमिताभ बच्चन जया जी से छिप-छिपकर चिप्स खाते हैं। इस सवाल पर बिग बी और ज्यादा हंसने लगते हैं। इसके बाद कार्तिक उन्हें कोरियन हार्ट जेस्चर बनाना सिखाते नजर आते हैं। पहले तो अमिताभ थोड़ा झिझकते हैं, लेकिन फिर पूरे दिल से इसे ट्राय करते हैं, जिसे देखकर दर्शकों को खूब मजा आने वाला है।

अनन्या पांडे ने सिखाए Gen Z स्लैंग

इस एपिसोड में अनन्या पांडे भी अपने Gen Z अंदाज से सबका दिल जीतती दिखेंगी। वह अमिताभ बच्चन को ‘OOTD’, ‘Drip’ और ‘No Cap’ जैसे नए स्लैंग्स का मतलब समझाती हैं। ‘Drip’ शब्द सुनकर बिग बी मजाक में कहते हैं कि उनके हिसाब से इसका मतलब छत से टपकता पानी होता है। इस जवाब पर पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठता है।

यादगार बनेगा यह एपिसोड

अनन्या जब कहती हैं, “अमिताभ बच्चन दुनिया के सबसे महान हैं, नो कैप,” तो बिग बी मुस्कुरा उठते हैं और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल खास बन जाता है। कुल मिलाकर, KBC 17 का यह एपिसोड हंसी, मजेदार किस्सों और सितारों की दिलचस्प बातचीत से भरपूर रहने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵