नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ शुरू होने जा रहा है। यह टीवी का सबसे बड़ा क्विज शो है जो हर किसी को बहुत पसंद आता है। हालांकि, इस बार यह शो बड़े बदलाव के साथ नजर आने वाला है। मेकर्स ने पहले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में आप देखेंगे की एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सामने अपनी अतरंगी फरमाइश रखी है। पहले ही एपिसोड में अमिताभ बच्चन अपने फैन की डिमांड को पूरी करते नजर आएंगे।
कंटेस्टेंट ने की अजीब डिमांड
शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट दीपाली सोनी अमिताभ बच्चन को एक छोटा ऑडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए कहती हैं। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में बिग बी को उनका नाम बोलना है। दीपाली सोनी कहती है कि, वह अब इस रिकॉर्डिंग को अपनी कॉलर ट्यून बनाएंगी। वैसे तो अमिताभ बच्चन की आवाज में कई सारे कॉलर ट्यून मौजूद हैं, लेकिन वह इसे अपनी पर्सनल रिकॉर्डिंग बनाना चाहती हैं।
परेशान हो गए अमिताभ बच्चन
शो के वीडियो प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से यह कहा, ‘सर मेरा नाम दोहरा दीजिए। मैं इस रिकॉर्डिंग को अपनी कॉलर ट्यून बनाऊंगी सर।’ अमिताभ बच्चन खिलाड़ियों को टालने की कोशिश करते हैं इसलिए जल्दी मान जाते हैं और वॉइस रिकॉर्ड शुरू कर देते हैं। अमिताभ बच्चन ने बोला, ‘मैं हूं दीपाली सोनी वडोदरा गुजरात। इसके बाद दीपाली रोते हुए कहती है, ‘सर थोड़ा प्यार से।’
बर्दाश्त नहीं कर पाए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने दीपाली की बात पर रिकॉर्डिंग को प्यार भरे अंदाज में शूट किया। अभिनेता ने बोला, मैं हूं दीपाली सोनी अभिनेता आगे कुछ बोलते इससे पहले एक बार फिर दीपाली ने उन्हें रोक दिया और कहा, थोड़ा डॉन के स्टाइल में हो सकता है? इसके बाद अमिताभ बच्चन का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने कहा इसके बाद अगर आपने कुछ कहा तो कैंसल कर दूंगा।
कब और कहां देख सकते हैं एपिसोड
बेस्ट क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 6’ में अमिताभ बच्चन इस बार काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह कंटेस्टेंट्स के साथ काफी एंजॉय करते हैं। 12 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात को 9:00 बजे इस शो को दिखाया जाएगा।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





