back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं दीपक चौहान? जिनके साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं गोविंदा की भांजी आरती सिंह

आरती सिंह आज दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कई दिनों से उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। वहीं, हर किसी के मन में आरती के मंगेतर को लेकर भी सवाल आ रहा है की कौन हैं दीपक चौहान?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आरती सिंह आज अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज मुंबई के इस्कॉन मंदिर में वो शादी रचाएंगी। अब तक दोनों के प्री-वेडिंग इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। जिसके बाद उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनके होने वाले पति दीपक चौहान कौन हैं?

बिजनेसमैन हैं दीपक चौहान

ये तो सब लोग जानते हैं कि आरती फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। इसके साथ ही वो गोविंदा की भांजी भी हैं। लेकिन बात करें एक्ट्रेस के मंगेतर दीपक चौहान की तो, वह एक बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक होने के साथ-साथ वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।आरती ने एक एक इन्टरव्यू में बताया था की दीपक से उनकी मुलाकात एक मैचमेकर के जरिए हुई थी।

इस प्रकार हुई थी रिश्ते की शुरुआत

आरती ने ये भी कहा कि उनकी और दीपक के रिश्ते की शुरुआत 2023 के जुलाई में हुई थी। जिसके बाद आरती ने नवंबर में जाकर इस रिश्ते में सीरियस होने का फैसला किया। आरती ने आगे कहा कि रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उन्होंने अपने परिवारवालों से बात की फिर उनके परिवारों ने इसकी मंजूरी दे दी। आगे बताया की दीपक ने उन्हें शादी के लिए इस साल जनवरी में प्रपोज किया था।

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में रचाएंगी शादी

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज आरती सिंह और दीपक चौहान मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाएंगे। इस बारे में पहले भी आरती से पूछा गया था तो एक्ट्रेस ने कहा कि ”ये जैसा भी हो रहा है मेरे मन से हो रहा है और मैं यही चाहती थी, मैं बहुत खुश हूं।”

इसके पहले आरती की शादी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली थी। लेकिन फिर उन्होंने अपना मन बना लिया की वह मुंबई में ही शादी करेंगी। एक्ट्रेस की शादी में आज उनकी फॅमिली-भाई कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह के साथ-साथ फिल्म जगत के भी कई सितारे शामिल होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...