back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही वायरल हुआ Virat Kohli और Anushka Sharma मोमेंट, फैंस ने की कपल की खूब तारीफें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जीतकर भारत ने एक बार फिर से देशवासियों का दिल जीत लिया है। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक प्यारा मोमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार को खेले गए दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। भारत के सभी खिलाड़ियों ने एक बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी जैसे ही भारत के नाम हुई वैसे ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक प्यारा मोमेंट सब की नजर में आया और वह काफी वायरल हो गया जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने किया हर मैच में विराट कोहली का सपोर्ट 


अनुष्का शर्मा को अक्सर मैच में विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। वहीं रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दिन भी अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए नजर आई। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान भी एक्ट्रेस स्टेडियम में मौजूद थीं और इस दौरान उनकी कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आए।वीडियो में विराट कोहली मैच जीतने के बाद ऑडियंस में बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ भागकर आते हैं वहीं अनुष्का भी उनकी तरफ दौड़कर जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। इसके बाद विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर उन्हें ग्राउंड की तरफ ले जाते हैं।

अनुष्का शर्मा ने ठीक किया विराट कोहली के बाल 


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक और मोमेंट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को पानी का बोतल देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा लड़का हर किसी को मिले। वहीं दूसरे वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली एक दूसरे का हाथ पकड़ी हुई ग्राउंड में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने ब्लैक कलर का कैरी बैग भी लिया हुआ है। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली एक दूसरे को देखते हुए काफी हंसते हुए नजर आ रहे हैं विराट कोहली ने जीत का मेडल पहना हुआ है और उसका शर्मा विराट कोहली के बाल में हाथ सहलाती हुई उनके बाल ठीक करती हुई नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा विराट कोहली अक्सर लाइमलाइट बटोर ही लेते हैं। उनका हमेशा कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब उनके इस नए वीडियो को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए कमेंट लिख रहे हैं। एक ने लिखा, वे बहुत खुश हैं यार अकाए और वामिका को भी वहां होना चाहिए था। दूसरे ने लिखा,वाह, जीत के बाद अनुष्का और विराट का गले लगना प्योर गोल्ड जैसा है।तीसरे ने लिखा, ये सिर्फ एक मूमेंट नहीं, सुकून है

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵