नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वरुण धवन ने पहली बार साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ फिल्म ‘बेबी जॉन’ में काम किया है। फिल्म में वामिका गब्बी भी हैं। इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने, बताया जाता है की अच्छी खासी फीस प्रोड्यूसर से वसूल की है। अब वरुण धवन की आने वाली फिल्म बेबी जॉन को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वरुण धवन खुद पूरी टीम के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
वरुण धवन ने फिल्म के लिए किया इतना चार्ज
इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली ने किया है। ये ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। बेबी जॉन फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। बेबी जॉन फिल्म के लिए वरुण धवन ने 25 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स में उनका चार्ज सबसे ज्यादा है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी रकम बताई जा रही है।
फिल्म के लिए स्टार्स ने किया इतना चार्ज
इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। कीर्ति सुरेश की हाल ही में शादी हुई है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. जैकी श्रॉफ ने डेढ़ करोड़ की फीस ली है। फिल्म बेबी जॉन के लिए राजपाल यादव और सान्या मल्होत्रा ने 1-1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सबसे कम चार्ज वामिका गब्बी का बताया जा रहा है। इस फिल्म के लिए उन्हें 40 लाख रुपये मिले हैं।
सलमान खान का कैमियो रोल
इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए कितना चार्ज किया है? इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि ‘बेबी जॉन’ साउथ की फिल्म थेरी का रीमेक है। थेरी फिल्म का निर्देशन भी एटली ने ही किया था।




