नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वरुण धवन के फैंस उनकी आने वाली फिल्म बेबी जॉन के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर का एक्शन वाला अवतार देखने के बाद काफी तारिफें मिल रही है। फिल्म के डायरेक्टर कलीस हैं। फिल्म में वरुण के साथ सुरेश वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में है। बेबी जॉन एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी का रिमेक है।अब इस फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया है।
ट्रेलर की शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत एक तटीय शहर (Coastal Town) के सीन से होती है जिसमें वरुए धवन अपनी बेटी से बात करते हुए कहते हैं, “सोचो कि तुम गांडी में जा रही हो और रास्ते जोी एक भैंस बैठी है, अगर चुमने प्यार से उस भैंस को बोला हटो क्या वो हटेगा?” इसके बाद वरुण कड़ी ट्रेनिंग लेते है और एक्शन करते हुए नजर आते है।
वरुण धवन दमदार अवतार
फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर में वरुण धवन को ऐसा इंसान दिखाया गया है जो बच्चों के लिए भगवान और बुरे लोगों के लिए एक जानवर है। वरुण धवन की एंट्री का सीन स्लोमो के साथ है। एक्टर को एक पुलिस ऑफिसर के रुप में दिखाया गया है जो अपनी बेटी को बदुत प्यारे करते हैं।
लव एंगल भी होगा भरपूर
ट्रेलर में वरुण धवन की लवर के तौर पर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को दिखाया गया है। एक सीन में वामिका गब्बी को भी दिखाया गया है जो वरुण से पूछती हैं, “दिखते तो इतने भोले भाले हो और बच्चों के हिंसा सिखाते हों”
जेकी श्रॉफ का खतरनाक विलेन का रुप
फिल्म में विलेन के किरदार में जैकी श्रॉफ है। जेकी श्रॉफ के विलेन का रुप काफी खतरनाक दिख रहा हैं। फिल्म में सान्या मलहोत्रा भी एक नजर आ रही हैं। कहानी की शुरुआत तब होती हैं जब वरुण धवन के पास एक रेप पीड़िता का केस आता है जो बाद में आत्मनिरीक्षण में लग जाती है।
फिल्म में नजर आएगा सलमान का कैमियो
खास बात यह हैं कि वरुण धवन के अलावा सलमान खान के फैंस के लिए भी खुशी की बात है। ट्रेलर के लास्ट सीन में सलमान खान के बीच एक लड़ाई का सीन दिखाया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में एक्टर सलमान खान का जबरदस्त कैमियों देखने को मिलेगा।
एक्शन फायर और गुड वाइब्स
jio studios के पोस्ट के कैप्शन जिसमें लिखा है, “एक्शन, फायर एंड अनस्टोपेबल गुड वाइब्स! बेबी जॉन ब्रिर्ग्स इट आल” जिससे समझ आता है कि फिल्म एक्शन भरपूर होगा। आपको बता दें कि फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर 2024 को किनेमाघरों में रिलीज होगी।




