नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें सेट पर आकर धमकी दी थी। इसके बावजूद सलमान खान ने अपनी काम की प्राथमिकता नहीं छोड़ी और दुबई के लिए रवाना हो गए। खास बात यह है कि सलमान खान को एयरपोर्ट पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के साथ देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनो बहुत खास दोस्त हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान
सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस वीडियो में सलमान ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट पहने हुए थे और उनके साथ बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी नजर आए। वीडियो में सलमान हंसते हुए जीशान को गले लगाते हैं और फिर एयरपोर्ट के अंदर की तरफ जाते हैं।
सलमान खान एयरपोर्ट पर अपनी गाडी से बाहर आए और वहां उनका इंतरजार करते हुए जीशान सिद्दीकी को देखा गया। कई धमकियां मिलने के बाद सलमान अपनी टीम के साथ कड़ी सुरक्षा में नजर आए थे। उनके बॉडीगार्ड शेरा भी इस वक्त उनके साथ मौजूद थे।
दुबई जाने की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान दुबई में होने वाले एक इवेंट ‘दा-बैंग द टूर’ के लिए जा रहे हैं। वह 7 दिसंबर को दुबई में इस इवेंट में परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट में कई बड़े सितारे जैसे जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा और अन्य कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
सलमान का वर्क फ्रंट
सलमान खान को हाल ही में फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। इसके अलावा वह एक्शन फिल्म सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं जो 2025 ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। सलमान के पास किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान जैसी फिल्में भी हैं। साथ ही वह टीवी शो बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं।





