back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan: सलमान खान को फिर मिली धमकी, शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स

सलमान खान को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने की कोशिश की गई। शूटिंग सेट पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला कई सालों से चल रहा है।अब तक कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तरफ से एक्टर को धमकी मिल चुकी है। वहीं एक बार फिर एक शख्स ने सलमान खान को धमकी दी और शूटिंग सेट में घुसने की कोशिश की। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोट्स के अनुसार उस शख्स को तुरंत पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 

ये है पूरा मामला 

अब इस पुरे मामले में पुलिस अच्छे से जांच कर रही है। दरअसल एक संदिग्ध शख्स शूटिंग सेट पर पहुंचने में कामयाब हो गया, जहां सलमान खान शूटिंग करने वाले थे। ये घटना दादर इलाके में हुई थी। इसके बाद से ही बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उस शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही है। रिपोट्स के अनुसार उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा- ‘बिश्नोई से बोलूं क्या?’

जूनियर आर्टिस्ट था वो शख्स  

रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस को उस शख्स में कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। ऐसा कहा गया कि वो सलमान खान का फैन था। लेकिन फिर पता चला उस शख्स का नाम सतीश वर्मा बताया गया। इसके साथ ही ये पता चला की ये एक जूनियर आर्टिस्ट है। अब ये शख्स क्यों आया और क्या इसका मकसद था ये तो आगे की जांच में ही पता चलेगा।  

इस लिए मिल रही सलमान खान को धमकियां 

रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे एक्टर ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। इसी कारण अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को धमकी दे रहा है। हालांकि इन दिनों बढ़ते खतरों के बाद सलमान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है और उनके निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की कड़ी मौजूदगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, जानिए क्या संदेश दे रहा फिल्म का नया टाइटल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान इस समय अपनी नई फिल्म को लेकर सुखियों में है। उनकी नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने को...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...