नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी है। गुरुवार को रात 12 बजे के करीब सलमान खान के लिए मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा मैसेज आया है। धमकी भरे मैसेज में यह लिखा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान पर जो गाना लिखा गया है उसे छोड़ नहीं जाएगा।
धमकी में लिखी ये बातें
मुंबई पुलिस के पास भेजे गए धमकी में कहा गया है, “एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर Salman Khan में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं।’ मुंबई पुलिस इस मैसेज को गंभीरता से ले रही है और मामले की जांच में लगी है।
धमकी मामले में गिरफ्तार हुआ था भीखा राम
सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी है। हाल ही की बात करें, तो मुंबई पुलिस ने Karnataka के हावेरी से आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी का नाम भीखा राम उर्फ विक्रम के नाम से पहचान हुई है। यह आरोपी राजस्थान के जालौर का रहने वाला है।
सलमान खान को मिली कड़ी सुरक्षा
बाबा सिद्दीकी की हत्या 13 अक्टूबर को गोली मारकर की गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी Lawrence Bishnoi Gang ने ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में नजर आई और सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान इस समय अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस गए हैं। शूटिंग के दौरान एक्टर की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की यह कंट्रोवर्सी 1998 से ही काले हिरण के मामले से चल रही है।




