back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहन बाबू संग संपत्ति विवाद को लेकर सौंदर्या के पति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जहां तक मुझे पता है…

साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत के मामले में एक नया ट्विस्ट, शिकायतकर्ता का दावा, सौंदर्या की मौत एक दुर्घटना के कारण नहीं हुई है, बल्कि उनकी हत्या की गई थी।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत मामले में नया ट्विस्‍ट आ गया है। ऐक्टर मोहन बाबू पर आरोप लगे कि उन्होंने प्रॉपर्टी विवाद के चलते सौंदर्या की हत्या करवाई थी, अब इस मामले में सौंदर्या के पति का जवाब आया है। उन्होंने इन खबरों को बकवास और बेबुनियाद बताया है।

सौंदर्या के पति जीएस रघु ने सफाई दी

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि सौंदर्या की मौत एक दुर्घटना के कारण नहीं हुई है, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। इसमें मोहन बाबू का हाथ था, क्योंकि उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अब इन दावों को खारिज करते हुए सौंदर्या के पति जीएस रघु ने सफाई दी है। 

क्या बोली जीएस रघु

सौंदर्या के पति जीएस रघु ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से मोहन बाबू और सौंदर्या के संबंध में हैदराबाद में संपत्ति के बारे में एक झूठी खबर चल रही है। मैं संपत्ति के संबंध में फैली निराधार खबरों का खंडन करना चाहता हूं। मैं पुष्टि करता हूं कि मोहन बाबू सर ने मेरी दिवंगत पत्नी सौंदर्या से अवैध रूप से कोई संपत्ति अर्जित नहीं की है। जहां तक मेरी जानकारी है हमने उनके साथ कभी कोई भूमि लेनदेन नहीं किया।’

 ‘सूर्यवंशम’ फिल्म से मिली थी पहचान 

अमिताभ बच्चन की ‘सूर्यवंशी’ फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत महज 31 साल की उम्र में हुई थी। उनकी मौत के कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई थी और वे प्रेग्नेंट भी थीं। हाल ही में वे चर्चा में इसलिए हैं क्‍योंकि प्लेन क्रैश में हुई उनकी मौत के 22 साल बाद साउथ एक्टर-फिल्म प्रोड्यूसर मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सौंदर्या की मौत एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक हत्या थी और मोहन बाबू इसमें शामिल थे, क्योंकि उनका जमीन विवाद था। अब इस मामले पर सौंदर्या के पति जीएस रघु ने अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए इसे एक ‘निराधार खबर’ बताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵