back to top
28.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनेमाघरों में आज महाक्लैश: Riteish Deshmukh और Junaid Khan की फिल्मों के बीच कड़ी भिड़ंत

आज सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह महाक्लैश दर्शकों के लिए खास बन गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मई का पहला हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। क्योंकि आज 2 बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिससे दर्शकों के पास चुनने के लिए ऑप्शन होंगे। रोमांस और इतिहास से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक इसमें आपको देखने को मिल जाएगा। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।

फिल्म एक दिन

आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की नई फिल्म ‘एक दिन’ आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है दर्शक फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं आपको बता दें कि, इस फिल्म में जुनैद खान के अलावा सई पल्लवी (Sai Pallavi)भी नजर आएंगी।

फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) की एक खास बात यह भी है कि इसके निर्माताओं में आमिर खान के कजिन मंसूर खान भी शामिल हैं। आपको बता दे कि लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमा घर पहुंच रहे हैं और इस फिल्म की काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म राजा शिवाजी

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) भी काफी सुर्खियों में छाई हुई है आपको बता दें इस फिल्म में रितेश देशमुख अहम रोल निभाने जा रहे हैं। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ‘राजा शिवाजी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब ये फिल्म आज रिलीज हो गई है।फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कहानी महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। रितेश देशमुख का ऐसा कहना है कि वो छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को एक नए ढंग अलग अंदाज में बताएंगे। सलमान खान भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए नजर आएंगे।

सिनेमाघर में हो रही टक्कर

अब इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही हैं। दर्शक फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और दोनों ही फिल्मों के रिव्यू सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ लोग रोमांटिक फिल्म और ऐतिहासिक फिल्म में चुनाव कर रहे हैं। वहीं अभी अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि इन दोनों फिल्मों में से कौन सिनेमाघरों में कमाल दिखाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵