नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) सिनेमाघर में दस्तक देने को तैयार है। आपको बता दें इस फिल्म को लेकर कई दिनों से फैंस अपना उत्साह दिखा रहे हैं बढ़-चढ़कर इस फिल्म को प्रमोट भी किया जा रहा है। भारतीय इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एक, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 यानी महाराष्ट्र दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच ऐसा क्रेज है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की खिड़की पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक लगभग 1.11 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का बिजनेस कर लिया है। यदि इसमें ‘ब्लॉक सीटों’ के आंकड़े भी जोड़ दिए जाएं, तो यह कलेक्शन 1.55 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुका है।
इतने बजट में बनी फिल्म
राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। लगभग 100 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बनी इस फिल्म का पैमाना बेहद भव्य है। फिल्म में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य और ‘स्वराज्य’ की स्थापना के संघर्ष को बड़े पर्दे पर जीवंत किया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह महाराष्ट्र में है।अब तक बिके कुल 43,000 से अधिक टिकटों में से अकेले मराठी वर्जन के लिए 40,000+ टिकट बिक चुके हैं।हिंदी वर्जन के लिए भी बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
फिल्म कास्ट
इस फिल्म के कास्ट के बारे में बात कर रहे हैं तो रितेश देशमुख के अलावा इस फिल्म में कई और बड़े सितारे नज़र आएंगे जिसमें संजय दत्त (अफजल खान के रोल में)अभिषेक बच्चन (संभाजी शाहजी भोसले)विद्या बालन (ताज़ुल मुख़द्दरात) जेनेलिया देशमुख (रानी साईंबाई) इनके अलावा भाग्यश्री, फरदीन खान, महेश मांजरेकर और सलमान खान (कैमियो) रोल में हैं।




