back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bollywood Thriller Movies: बॉलीवुड की ये अंडरेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में एक बार जरूर देखें, OTT पर हैं उपलब्ध

सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में लोगों को हमेशा पसंद आती हैं। इन फिल्मों में आमतौर पर होने वाले क्राइम नहीं होते हैं। इन क्राइम के तरीकों को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज है। ऐसी फिल्में दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती हैं, जहां हर एक सीन के बाद सवाल उठता है- अब आगे क्या होगा? यही वजह है कि सस्पेंस से भरी फिल्में दर्शकों को बार-बार देखने पर मजबूर कर देती हैं। अगर आप भी थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन हैं, तो यहां हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में, जो आपको आखिरी सीन तक सीट से हिलने नहीं देंगी।

1. शैतान (2011)

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म आधुनिक शहरी जीवन में छिपे अंधेरे को दिखाती है। कल्कि कोचलिन, कीर्ति कुल्हारी, शिव पंडित और गुलशन देवैया के दमदार अभिनय ने फिल्म को खास बना दिया। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

2. रहस्य (2015)

सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म एक जटिल मर्डर मिस्ट्री है। केके मेनन और रानी मुखर्जी के अभिनय ने इसे यादगार बना दिया। फिल्म को जी5, यूट्यूब (फ्री) और अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

3. मनोरमा – सिक्स फीट अंडर (2007)

अभय देओल स्टारर यह फिल्म अपने ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर प्लॉट के लिए जानी जाती है। अंत तक रहस्य बनाए रखने वाली इस फिल्म को यूट्यूब (फ्री) और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

4. माई वाइफ्स मर्डर (2005)

अनिल कपूर की इस फिल्म में एक पति पर पत्नी की हत्या का साया मंडराता है। कहानी आपको हर मोड़ पर चौंकाती है। इसे यूट्यूब (फ्री) पर देखा जा सकता है।

5. जॉनी गद्दार (2007)

नील नितिन मुकेश की यह फिल्म लोभ, विश्वासघात और रहस्य की दिलचस्प दास्तान है। हर सीन में रोमांच बढ़ता जाता है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

6. डेविड (2013)

तीन अलग-अलग कहानियों को जोड़ती यह फिल्म अपने बेहतरीन निर्देशन और विक्रम के दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

7. एक हसीना थी (2004)

उर्मिला मातोंडकर और सैफ अली खान की इस फिल्म में बदले की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण इसे क्लासिक बना देता है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

बता दे कि, अगर आप रोमांच और रहस्य से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्में आप अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते है। बेहतरीन अभिनय, मजबूत स्क्रिप्ट और अप्रत्याशित ट्विस्ट इन्हें बार-बार देखने लायक बनाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...