back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति जगाने वाले ये गाने, जो हर भारतीय की प्लेलिस्ट में होने चाहिए

Republic Day पर ‘संदेशे आते हैं’ से लेकर ‘चक दे इंडिया’ तक ये देशभक्ति गीत जश्न में भर देंगे जोश और गर्व, सुनते ही दिलों में जाग जाएगी देशभक्ति।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Republic Day 2026 का जश्न जब देशभर में पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। देशभक्ति से भरे गानों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है। बॉलीवुड ने समय-समय पर ऐसे कई गीत दिए हैं, जिनमें देशप्रेम कूट-कूटकर भरा है। गणतंत्र दिवस का माहौल इन गानों के बिना अधूरा सा लगता है। ये गीत न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान जगाते हैं, बल्कि दिलों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा भी पैदा करते हैं।

‘बॉर्डर’ का ‘संदेशे आते हैं’: जवानों की भावना को सलाम

फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। भारतीय जवानों की भावनाओं और उनके त्याग को बखूबी दर्शाता यह गीत सुनते ही आंखें नम हो जाती हैं। सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ पर फिल्माया गया यह गाना हर गणतंत्र दिवस पर खास तौर पर सुना जाता है।

‘ऐ मेरे प्यारे वतन’: दशकों बाद भी उतना ही असरदार

साल 1961 में आई फिल्म ‘काबुलीवाला’ का गीत ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ आज भी उतना ही लोकप्रिय है। मन्ना डे की सुरीली आवाज में गाया गया यह गीत 65 साल बाद भी देशभक्ति की भावना को जीवंत कर देता है।

‘रंग दे बसंती’: युवाओं में भर देता है जोश

आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का टाइटल सॉन्ग युवाओं में क्रांति और देशभक्ति की भावना जगाने वाला गीत है। 2006 में आई इस फिल्म और इसके गाने ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

‘तेरी मिट्टी’: शहादत को नमन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि है। बी प्राक की भावुक आवाज में गाया गया यह गीत सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

‘भारत का रहनेवाला हूं’: देश पर गर्व की पहचान

मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का गाना ‘भारत का रहनेवाला हूं’ भारतीय पहचान और गर्व का प्रतीक है। महेंद्र कपूर की आवाज में यह गीत आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

‘आई लव माई इंडिया’ और ‘चक दे इंडिया’: जोश और गर्व का संगम

शाहरुख खान की फिल्म ‘परदेस’ का गाना ‘आई लव माई इंडिया’ हर गणतंत्र दिवस समारोह की शान होता है। वहीं ‘चक दे इंडिया’ फिल्म का टाइटल सॉन्ग देश के लिए जीतने के जज्बे को दर्शाता है और युवाओं में नई ऊर्जा भर देता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories