back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut का वो बयान जिसके बाद Javed Akhtar ने मानहानि का केस कर दिया था, सालों बाद हुई सुलह

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनके और जावेद अख्तर के बीच सुलह हो गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की जावेद अख्‍तर के साथ लंबी लड़ाई हुई खत्म, दोनों ने म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से समझौता कर लिया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने दिया है। साथ ही ये भी बताया कि अब जावेद उनके आगामी फिल्म के लिए गाना भी लिखेंगे। 

कानूनी लड़ाई पर विराम

बता दे कि, लंबे समय से चली आ रही कंगना और जावेद की कानूनी लड़ाई पर विराम लग चुका है। इस जानकारी को खुद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर बड़े ही मजेदार तरीके से बताया है। साथ ही उन्होनें ये भी बताया कि, अब जावेद अख्‍तर मेरे आगामी फिल्म के लिए गाना लिखेंगे।

80140abbd0349cfb486d56c4d56f45d2-croppedImage.png

कंगना ने किया पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जावेद अख्तर के साथ एक फोटो लगा लिखा, ‘जावेदजी और मैंने आपसी मध्यस्थता से कानूनी मामला यानी मानहानि सुलझा लिया है। और इस मध्यस्थता में जावेदजी मेरे लिए काफी दयालु रहे, वह मेरे आगामी फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए है। 

आखिर क्या था मामला

कंगना रनौत और जावेद अख्तर का ये विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था। तब कंगना रनौत ने रितिक रोशन को अपना सिली एक्स बताया था। चूंकि जावेद अख्तर रितिक रोशन के परिवार के बेहद करीबी हैं, इस नाते जावेद अख्तर ने इस विवाद को सुलझाने दोनों एक्टर को अपने घर पर मीटिंग के लिए बुलाया। उन्होंने दोनों को समझाया, जिसके बाद कंगना और रितिक ने एक-दूसरे से अपने कदम पीछे खींच लिए।

लेकिन साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ने उन पर रितिक से माफी मांगने का दबाव बनाया था। जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। अब आपस सहमति से दोनों के बीच मामला सुलझ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...