back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धुरंधर 2 को लेकर सस्पेंस खत्म? आदित्य धर ने साफ किया बॉर्डर 2 से कनेक्शन का सच

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर बॉर्डर 2 के साथ रिलीज नहीं होगा, निर्देशक आदित्य धर ने साफ किया-टीजर 'कुछ दिनों में' आएगा, फिल्म 19 मार्च को ही होगी रिलीज।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हुई थी कि फिल्म का टीजर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी उम्मीद में दर्शक 23 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।हालांकि, जैसे ही बॉर्डर 2 थिएटर्स में रिलीज हुई, फैंस को बड़ा झटका लगा क्योंकि ‘धुरंधर 2’ का टीजर स्क्रीन पर नजर नहीं आया।

आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी

टीजर को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच निर्देशक आदित्य धर ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की। सोशल मीडिया पर एक फैन ने मजेदार अंदाज में रील शेयर करते हुए लिखा, “@adityadhar मज़ाक नहीं, टीजर जल्दी!” इस पर आदित्य धर ने न सिर्फ रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया, बल्कि जवाब भी दिया-“Teaser will be out in a few days!” इस एक लाइन से साफ हो गया कि टीजर ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज नहीं हुआ है और दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

76ce22f3f26390bc28280694c0778550-,.webp

रिलीज डेट पर लगी सभी अटकलों पर विराम

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाह भी चल रही थी कि ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च से बदलकर 26 मार्च कर दी गई है। दावा किया जा रहा था कि यह फैसला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से टकराव से बचने के लिए लिया गया है।

लेकिन आदित्य धर के ताजा बयान के बाद इन सभी खबरों को फर्जी करार दिया जा सकता है। निर्देशक ने दोबारा पुष्टि कर दी है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को ही रिलीज होगी।

दमदार स्टारकास्ट, OTT पर भी धूम मचाएगी ‘धुरंधर

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।इसी बीच, पहली फिल्म ‘धुरंधर’ भी एक बार फिर चर्चा में है। थिएटर्स में करीब दो महीने तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म अब 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

इंतजार बरकरार, उत्साह भी कायम

भले ही ‘धुरंधर 2’ का टीजर बॉर्डर 2 के साथ रिलीज न हुआ हो, लेकिन निर्देशक के “कुछ दिनों” वाले बयान ने फैंस की उम्मीदें फिर जगा दी हैं। अब दर्शकों की नजरें सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं-आखिर कब आएगा वह टीजर, जो रणवीर सिंह के अगले बड़े धमाके की पहली झलक दिखाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Fitness Supplement बन सकते हैं लिवर के दुश्मन, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल फिटनेस और बॉडी बनाने के...

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵